हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, पहली बार जौ की फसल भी MSP पर खरीदी जाएगी

चंडीगढ़। हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। पहली बार जौ की फसल भी एमएसपी पर खरीदी जाएगी। राज्य के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा इस बारे में बताया गया कि, हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। विभाग द्वारा बताया गया कि, गेहूं की खरीद के लिए लगभग 400 छोटे और बड़े खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, किसानों की जरूरतों के अनुसार मंडियों की स्थापना की जाएगी।

haryana government purchase of wheat start on first april 2021, barley crop will purchased on MSP

हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य
गेहूं की खरीद पिछले साल 10 अप्रैल को शुरू हुई थी। मगर, इस बार सरकार का कहना है कि, एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने की घोषणा की, ताकि किसानों को जल्दी फसल का स्टॉक न करना पड़े। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हाल ही में दावा किया कि, हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां छह फसलें- गेहूं, सरसों, दालें, चना, सूरजमुखी और जौ- न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जाती हैं। पहली बार, एमएसपी पर जौ की फसल की खरीद की जाएगी और इसके लिए सात 'मंडियों' की स्थापना की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, अगर पंजाब, राजस्थान और अन्य पड़ोसी राज्य हरियाणा में फसल खरीद के मॉडल को अपनाना चाहते हैं, तो राज्य उनकी सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कम से कम 7.25 लाख किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। साथ ही, पड़ोसी राज्यों के 1.03 लाख किसानों ने भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने 2018 में 1735 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कराई थी। सरकार द्वारा रबी सीजन 2018 के लिए 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लक्ष्य के अनुसार प्रबन्ध किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+