उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सुनेंगे लोगों की समस्याएं, पानीपत में कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक

पानीपत। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत में हैं और यहां वह कष्ट निवारण समिति की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगे। वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्हें किसानों के विरोध की भी चिंता है। पिछली बैठक 31 मार्च को हुई थी। जिसमें लघु सचिवालय के सामने जमा हुए किसानों ने डिप्टी CM को काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज किया था। आज भी किसान चंडीगढ़ कूच से पहले टोल प्लाजा पर इक्ट्‌ठा होंगे। यह पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती है।

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala will hear the problems of the people in Panipat

हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला शनिवार को कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करने पानीपत आ रहे हैं। लघु सचिवालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि पहले कोरोना और फिर कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध के चलते पांच बार स्थगित होने के बाद बीती 31 मार्च को पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें डिप्टी CM ने लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ का मौके पर और बाकी का संबंधित अधिकारियों को जल्द निवारण करने के आदेश दिए थे।

हालांकि डिप्टी CM को पानीपत में किसानों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। लघु सचिवालय के सामने इक्ट्‌ठा हुए सैकड़ों किसानों ने डिप्टी CM को काले झंडे दिखाए थे। किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसान चंडीगढ़ कूच करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ग्रुप) ने भी हजारों की संख्या में चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया है। इसके लिए टोल प्लाजा पर किसान इक्ट्‌ठा होंगे।

11 बजे कष्ट निवारण समिति की बैठक के शुरू होने का समय रखा गया है। ऐसे में किसानों के डिप्टी CM का विरोध करने के बाद चंडीगढ़ कूच की आशंका है। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि पानीपत पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+