हरियाणा के CM खट्टर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिए 5.10 लाख रु., 6726 गांवों में चल रहा अभियान

ram mandir donation news in hindi, चंडीगढ़। अयोध्या में बनने जा रहे रामजन्मभूमि मंदिर के लिए जुटाए जा रहे चंदे का अभियान हरियाणा के सभी गांवों में आज से शुरू हो गया। हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान, हरियाणा' की समिति को खुद 5 लाख दस हजार रुपए का चेक सौंपकर सूबे में इस अभियान की शुरूआत कराई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन के अलावा हरियाणा प्रान्त के संघ चालक पवन जिंदल, अभियान के प्रांत प्रमुख राकेश त्यागी, प्रान्त सह संयोजक प्रेम शंकर, प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, समिति के सदस्य रमेश गुप्ता, श्ऋषिपाल शास्त्री, विभाग संघ चालक रमाकांत भारद्वाज भी उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप का चित्र भी भेंट किया।

manohar lal khattar

6726 गांव-1202 बस्तियों में अभियान
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने चंदा उघाई की जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सामाजिक समरसता का राष्ट्र स्तंभ बनेगा। हमारी टीमें प्रदेश के सभी गांवों में राम मंदिर के लिए चंदा-अभियान 1 फरवरी से शुरू कर रही हैं। वह बोले, "1 फरवरी को अभियान की शुरुआत गुरुग्राम की भीमनगर वाल्मीकि बस्ती से हुई है। हम प्रदेश के 6726 गांवों व 1202 बस्तियों में 45 हजार रामभक्त टोलियों में घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।" उन्होंने 2 दिन पहले ही कहा था- हरियाणा के सभी गांवों में राम मंदिर के लिए चंदा-अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा। अत: यह अभियान अब शुरू हो चुका है।

राकेश त्यागी ने कहा कि राम मंदिर भारत में सभी जातियों को जोड़कर सभी भारतीयों को एक राष्ट्र पुरुष के रूप में खड़ा करेगा, साथ ही सारे संसार में एकता एवं मर्यादा स्थापित करने का आह्वान भी करेगा। उन्होंने कहा कि, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास गठित होते ही मंदिर निर्माण में अपने योगदान के लिए सम्पूर्ण विश्व के हिंदू आतुर हैं। उनके अनुसार, निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के हरियाणा प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के लिए हिंदू समाज ने 492 वर्षों तक अनवरत संघर्ष किया है। हरियाणा में यह अभियान एक से 27 फरवरी तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+