हरियाणा में लॉकडाउन: अब बंद की गई रोडवेज और प्राइवेट बसें, लोगों से अपील- इमरजेंसी में ही सफर करें
चंडीगढ़। प्रदेश में 7 दिन के लॉकडाउन के बाद हरियाणा सरकार का एक और बड़ा फैसला आया है। अब सरकार द्वारा रोडवेज और प्राइवेट बसें बंद की गई हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि, इमरजेंसी हो तो ही सफर करें, वरना घर ही रहें। बता दिया जाए कि, प्रारंभिक आदेश के मुताबिक, आज सोमवार सुबह 5 बजे से 10 मई सुबह 5 बजे तक हरियाणा में लॉकडाउन रहेगा।

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा संबंधित अधिकारी के हवाले से कहा गया कि, सरकार के अगले आदेशों तक सड़कों पर बसें नहीं दौड़ेंगी। अगर सवारियां ज्यादा होती हैं और बस स्टैंड इंचार्ज कहेंगे, तभी एक-दो बस चलेगी। अन्यथा बसें बंद रहेंगी, इसलिए सरकार ने लोगों से अपील की है तो इमरजेंसी हो तो ही सफर करें। वरना घर पर रहकर लॉकडाउन में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि, अगर सवारियां ज्यादा होती हैं और बस स्टैंड इंचार्ज कहेंगे, तभी एक-दो बस चलेंगी।
लॉकडाउन के दरम्यान प्रदेश में राशन, दूध, सब्जी, कैमिस्ट शॉप आदि खुली रहेंगी। वैक्सीनेशन सेंटर चालू रहेंगे। कृषि विभाग ने मंडियों को भी इस अवधि में बंद करने का फैसला लिया है। जिसके चलते इस दौरान मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं होगी। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। सरकार ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को यह पाबंदियां सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग पालना नहीं करेंगे उनके चालान काटे जाएंगे। जरूरी आवाजाही के लिए इंसीडेंट कमांडर पास जारी करेंगे। सरल हरियाणा के पोर्टल से ऑनलाइन पास ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications