हरियाणा में अब 12वीं तक विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा, सरकार देगी एक लाख नौकरियां

चंडीगढ़। नए वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा प्रदान कराएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद बजट 2021-22 पेश किए जाने के दौरान घोषणा की थी। जिसके अनुसार, अब कक्षा 9 से 12वीं तक की शिक्षा फ्री करने और नौकरियां देने जैसे कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत करीब एक लाख लोगों को स्वरोजगार के संसाधन भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके साथ सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आईटी को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल क्लासरूम के लिए 700 करोड़ रुपये की योजना भी बनाई है।

Free education for students up to 12th class in Haryana, government will provide one lakh jobs also

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार हरियाणा में एक लाख परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की शुरुआत कर रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक 13 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सरकार रजिस्ट्रेशन करान वालों को उनके मन मुताबिक स्वरोजगार के साधन मुहैया कराएगी। इसके साथ जो लोग नौकरी करने के इच्छुक होंगे उन्हें योग्यता अनुसार काम देकर सालाना आय कम से कम एक लाख रुपये तक की जाएगी। इस योजना के पहले चरण में एक लाख परिवारों को शामिल किया जाएगा।

Free education for students up to 12th class in Haryana, government will provide one lakh jobs also

यह तो आपको भी मालूम होगा ही कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मार्च महीने में पेश किए गए बजट के दौरान 12वीं कक्षा तक की शिक्षा मुफ्त करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, स्कूलों में प्रौद्योगिकी आधारित पढ़ाई के संवर्धन के लिए विशेष शिक्षा क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। इन एसईजेड में छात्राओं को ऊंची वित्तीय सहायता के लिए 114.52 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है। मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान अभियान की भी घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+