ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक साढ़े 4 लाख महिलाओं को किया सशक्त: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 12 अगस्त 2021: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार प्रयास करेगी कि प्रदेश के हर सचिवालयों में स्वयं सहायता समूह की दो दुकानें खोली जाएं जिनमें एक खाने के समान की तथा दूसरी अन्य उत्पादों की हो। उन्होंने कहा कि इससे जहां इन समूहों की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा वहीं लोकल-ब्रांड को प्रोत्साहन मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कोरोना महामारी के बीच इन स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ब्रांड बनाया जाए ताकि बडी कंपनियों की तरफ न देखना पड़े। वे पिंजौर के यादविन्द्रा गार्डन में 'हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' के स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से आयोजित तीज महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala said- 4.5 lakh women have been empowered under Rural Livelihood Mission

इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को तीज के पावन पर्व की बधाई देते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आज की प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रशंसा की और कहा कि अब महिलाएं चूल्हा-चौका, कढ़ाई-बुनाई तक सीमित नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' ने अब तक साढ़े चार लाख महिलाओं को सशक्त किया है और भविष्य में इन समूहों को कौशलयुक्त करने के लिए जो भी राज्य सरकार की सहायता की जरूरत होगी, वह पूरी तरह से उपलब्ध करवाई जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम की तरह प्रदेशभर में भी ब्लॉक स्तर पर सरकार द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं ने तीज मनाई है, कार्यक्रमों में महिलाओं ने झुला झूले व अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। वहीं पारंपरिक कलाओं से जुड़े हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ष तीज के अवसर पर महिलाओं को इसी तरह प्रोत्साहित करेगी।

Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala said- 4.5 lakh women have been empowered under Rural Livelihood Mission

उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्पियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किए गए। इनके अलावा सर्वश्रेष्ठ स्टॉल, सर्वश्रेष्ठ जिला व सर्वश्रेष्ठ समूह को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने गुरुग्राम के उस स्वयं सहायता समूह की विशेष तौर पर सराहना की जिसने 'फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया' से पंजीकरण करवाकर अपने उत्पादों को बाजार में उतारा है।

वहीं, पत्रकारों द्वारा किसान आंदोलन के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में पिछली दो बार की हुई फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को उनकी फसल पर पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिला है। इसी तरह आज प्रदेश की मंडियां भी ज्यों की त्यों है और न किसी किसान की जमीन पर कोई कब्जा हुआ। उन्होंने पूछा कि इसके बावजूद विरोध किस बात का हो रहा है ? दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों का भी विरोध करने वाले किसान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+