सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र से जंगल के संसाधनों पर मिला अधिकार

धमतरी। विश्व आदिवासी दिवस धमतरी जिले के लिए खास रहा है। आदिवासी बाहुल्य नगरी नगर पंचायत के तुमबहार, चुरियारा और नगरी वार्ड शामिल हैं। इन तीनों वार्ड सभा को कुल 10 हजार 211 एकड़ क्षेत्रफल के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के अवसर पर मिला।

dhamtari right on the resources of the forest from the community forest

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के लिए वन अधिकार अधिनियम 2006 नियम 2007 के तहत बनाए गए न्यूनतम दो साक्ष्‌य को लगाते हुए दावा तैयार किया गया। इसे वन अधिकार समिति द्वारा वार्ड सभा के सामने रखा गया। जिसे वार्ड सभा ने पारित करते हुए उपखंड स्तरीय समिति को भेजा।

उपखंड स्तरीय समिति ने अनुशंसा सहित जिला स्तरीय समिति को उक्त दावा भेजा। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने उक्त दावे का अनुमोदन करते हुए तीन वार्ड सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार का मान्यता पत्र जारी किया।

इस तरह नगरी के तुमबाहरा वार्ड सभा को 2746.742 हेक्टेयर, नगरी को 707.41 हेक्टेयर और चुरियारा वार्ड सभा को 678.18 हेक्टेयर क्षेत्र, कुल 4132.332 हेक्टेयर (10 हजार 211 एकड़) के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र मिला।

वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन में धमतरी जिला, जिसकी आबादी का 32 प्रतिशत (2011 की जनगणना अनुसार) अनुसूचित जनजाति है, ने पिछले तीन सालों में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र देने वाला पहला जिला भी धमतरी है।

आज से दो साल पहले अगस्त 2019 में नगरी के ही ग्राम पंचायत जबर्रा की ग्राम सभा को प्रदेश का पहला सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र 13225 एकड़ (5352 हेक्टेयर) क्षेत्रफल के लिए दिया गया।

सीतानदी टाइगर रिवर्ज के पांच गांवों के ग्रामीण लाभान्वित

प्रदेश में पहली बार उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र के कोर एरिया की पांच ग्राम सभा को भी इस विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र दिया गया। इसमें ग्राम सभा करही, जोरातराई, मासुलखोई, बरोली और बहीगांव सम्मिलित हैं।

इनके कुल 13722 एकड़ (5553.25 हेक्टेयर) क्षेत्रफल के लिए संबंधित ग्राम सभा के प्रतिनिधियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र मुख्यमंत्रीबघेल के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के मौके पर नौ अगस्त को सौंपा गया। धमतरी जिले में अब तक 12657 दावाकर्ताओं को व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र 37077 एकड़ (15004.538 हेक्टेयर) क्षेत्रफल और 1845 ग्राम सभाओं को 392929 एकड़ (159013.581 हेक्टेयर) क्षेत्रफल के लिए मान्यता पत्र मिला। इसी तरह जिले में अब तक 110 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र कुल 1,84,276 एकड़ क्षेत्रफल के लिए 107 ग्राम सभा और नगरी नगर पंचायत की तीन वार्ड सभा को मिला है।

Chhattisgarh Global Investors Meet: सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश की अपार संभावनाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+