Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में चल रही है कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी, CM केजरीवाल ने चीन से मंगाए 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर

नई दिल्ली, मई 25। कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार सभी तैयारियों को पहले ही पूरी कर लेने की दिशा में काम कर रही है, ताकि उस वक्त भयावह स्थिति ना पैदा हो सके। दिल्ली सरकार ने टास्क फोर्स का गठन करने के अलावा मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए ऑक्सिजन सिलिंडरों और कंसंट्रेटरों के आयात से लेकर कोविड बेड्स की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि चीन से 6,000 ऑक्सीजन सिलिंडरों को इंपोर्ट किया जाएगा, जिन्हें तीन डिपो में रखा जाएगा और कोरोना वायरस की तीसरी लहर की स्थिति में उपयोग किया जाएगा।

CM Kejriwal

आपको बता दें कि चीन से विमान के जरिए 6000 ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली आने हैं, जिसमें से 4400 आ चुके हैं। बाकी 1,600 सिलिंडर दो से तीन दिनों में पहुंच जाएंगे। दिल्ली सरकार सिलिंडरों का भंडारण करने के लिए तीन डिपो तैयार कर रही है और ये सिलिंडर जरूरतमंद लोगों को दिए जा सकते हैं तथा अस्पतालों में अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाए जा सकते हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "कोविड-19 की तीसरी लहर की स्थिति में इन 6,000 सिलिंडरों को 3,000 ऑक्सीजन बेड तैयार करने में उपयोग में लाए जा सकते हैं। शायद यह महामारी के आने के बाद से भारत में लाई गई सबसे बड़ी खेप है।" उन्होंने कहा कि एचसीएल और गिव इंडिया फाउंडेशन ने इसके लिए दान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+