दिल्ली सरकार ने 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के लिए फंड को दी मंजूरी

नई दिल्ली। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में आज दिल्ली परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक के दौरान, डीटीसी बोर्ड ने 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी (बीएस- VI अनुपालित ) बसों की खरीद के लिए धनराशि को मंजूरी दी।

Delhi govt nod to fund for buying low floor cng buses

बोर्ड ने प्रति बस 7,50,000 किलोमीटर तथा 12 वर्ष तक के व्यापक रखरखाव के लिए भी बिमा धनराशि को मंजूरी दी। ये बीएस -VI मानक अनुपालित, वातानुकूलित बसें रियल-टाइम यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, पैनिक बटन, जीपीएस और अन्य सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए भी उचित सुविधा उपलब्ध होंगी।

डीटीसी कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में, बोर्ड ने ग्रेच्युटी राशि की सीमा वर्तमान 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मंजूरी दी। इस कदम से सभी डीटीसी कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी सेवानिवृत्ति के लाभ में भी वृद्धि होगी।

एक बयान में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा "आज, हमने 1000 लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के साथ-साथ इन बसों के कॉम्प्रिहेंसिव एनुअल मेंटेनेंस के लिए धन स्वीकृत किया है। इस क़दम से बसों के कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी , साथ ही साथ यात्री सुविधा बढ़ने से यात्रा भी ज़्यादा सुगम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+