दिल्ली सरकार ने 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए जारी किया टीचिंग मैथेड

नई दिल्ली, जून 28। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के साल 2021-22 के लिए teaching-learning activities के संचालन के बारे में एक नोटिफिकेश जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में जितने नियम बताए गए हैं, वो तभी लागू होंगे, जब तक स्कूल नहीं खुल जाते।

Manish sisodia

अगले एकेडमिक सेशन के लिए कार्य योजना में 'दृष्टिकोण और कार्यान्वयन रणनीति' को शामिल करते हुए और तीन चरणों में विभाजित किया गया है। छात्रों के लिए शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया में आसानी के लिए नया दृष्टिकोण शामिल किया गया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने एक बयान में कहा है कि कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ, शिक्षकों को छात्रों के लिए लर्निंग का नुकसान बड़े पैमाने पर हुआ है। इस वर्ष, हमें न केवल सीखने के नुकसान को कम करने की आवश्यकता है बल्कि अपने बच्चों को गहन भावनात्मक समर्थन भी प्रदान करना है।

मनीष सिसोदिया ने कहा है, "इस साल, हमारे पास शिक्षण रणनीतियों और मूल्यांकन के बीच घनिष्ठ संरेखण होगा ताकि साल के अंत के परिणामों के लिए एक बार की परीक्षाओं पर निर्भरता कम हो।" उन्होंने कहा जब तक कोविड महामारी की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक स्कूल बंद रहेंगे, शिक्षकों और छात्रों के बीच जुड़ाव 'ऑनलाइन और सेमी-ऑनलाइन दृष्टिकोण' के जरिए फिर से शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+