कांग्रेस पार्टी पंजाब में वेंटिलेटर पर पड़ी है, कोई दवा या थेरेपी उसे नहीं बचा सकती: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 2 जून। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह-इंचार्ज और दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने सरकार की ओर से बिजली की कीमतों में 50 पैसे कमी करने पर टिप्पणी करते कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने अपने राज काल के चार सालों में बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की है, परन्तु अब आखिरी साल में बिजली के बिल में प्रति यूनिट चवन्नी-अठनी की कमी करके लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कथित ज्यादा बिजली पैदा करने वाला प्रदेश देश में सबसे महंगी बिजली बेच रहा है। पंजाब के लोग कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ड्रामेबाजी और धोखेबाजी को समझ चुके हैं और 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाऐंगे।

Raghav Chadha

बुधवार को पार्टी के मुख्य दफ्तर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि लोगों के सामने एक आम आदमी पार्टी का दिल्ली की केजरीवाल सरकार मॉडल है, जहां लोगों को बिजली का बिल ही नहीं देना पड़ता। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का पंजाब में कैप्टन सरकार मॉडल है, जहां लोगों को पूरे देश में सबसे महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद कैप्टन ने कई गुणा बिजली के बिल बढ़ाए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बादल सरकार समय पर पावर कंपनियों के साथ किये गए बिजली समझौतों के बारे में वाइट पेपर जारी करे और बिजली खरीद समझौते रद्द करने के वायदे झूठे साबित हुए। उन दोष लगाया कि 'घर घर रोजग़ार' का वायदा करके कैप्टन अमरिन्दर सिंह केवल कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों के बेटों को ही नौकरी का लाभ दे रहे हैं। आम परिवारों के बच्चे करोड़ों रुपए खर्च कर अच्छे भविष्य की उम्मीद में विदेशों की तरफ जा रहे, क्यों पंजाब का भविष्य कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने बर्बाद कर दिया है।

कोरोना से लड़ने की जगह आपस में लड़ रहे कांग्रेस नेता- चड्ढा
विधायक चड्ढा ने कहा कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री कोरोना महामारी से लडऩे की जगह आपस में लड़ रहे हैं। कोरोना वायरस से इलाज के लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवाएं, वेंटिलेटर, स्टाफ और आई.सी.यू बैडों का कोई प्रबंध ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की वायदा खिलाफी के कारण कांग्रेस पंजाब को कोई भविष्य नहीं दे सकती और न ही पंजाब में उसका कोई भविष्य है। आज प्रदेश में 'क' कांग्रेस और 'क' कलह ही चल रहा है। कांग्रेस पार्टी खुद वेंटिलेटर पर पड़ी है, कोई दवा, रेमडेसिविर या प्लाज्मा थरैपी उसे नहीं बचा सकती। चड्ढा ने कहा कि इस समय पंजाब के लोगों को केवल आम आदमी पार्टी से उम्मीद है और पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में पार्टी की सरकार बनेगी। पंजाब के लोग केवल आम आदमी पार्टी से उम्मीद रख रहे हैं कि आप की सरकार ही पंजाब को फिर से खुशहाल बना सकती है। इस समय पंजाब के विधायक और यूथ विंग के प्रदेश प्रधान मीत हेयर और पार्टी के महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+