सीएम योगी की मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, हर विधानसभा में होगा एक पर्यटन स्थल का विकास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार जल्द ही 'मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना' की शुरूआत करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की हर विधानसभा में एक पर्यटन स्थल का विकास करने का एजेंडा सरकार ने तैयार किया है। योगी सरकार की इस योजना से विलेज टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

CM Yogi will start Mukhyamantri tourism develpment plan

कमेटियां तय करेंगी एजेंडा
विधानसभा में पर्यटन स्थल का विकास करने के लिए जिला स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं। यह कमेटी पर्यटन स्थल के विकास की रूपरेखा बनाएंगी।

इस योजना का प्रदेश की 403 विधानसभा में एक साथ शिलान्यास करने की तैयारी की जा रही है। विधायक, सांसद और जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों को लेकर प्रस्ताव भेज रहे हैं। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, इससे ज्यादा बजट आने पर विधायक अपनी निधि से बजट देंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गौरतलब है कि भारतीय पर्यटन स्थलों पर प्रतिवर्ष काफी संख्या में भारतीय व विदेशी पर्यटक आते हैं, मगर जरूरी सुविधाओं के अभाव में अभी सैलानियों की तादाद बढ़ नहीं पा रही है। अब नए साल में पर्यटन विभाग की तरफ से इसे बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में हर विधानसभा क्षेत्र में एक नए पर्यटन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत न सिर्फ सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यटनस्थलों का संरक्षण व संवर्धन भी हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+