ओडीओपी: गारमेंट पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

गोरखपुर। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गारमेंट पार्क व फ्लैटेड फैक्ट्री को मंजूरी मिल चुकी है। नवंबर महीने में इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास हो सकता है। मुख्यमंत्री से मिले चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजितसरिया एवं पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने 30 नवंबर को शिलान्यास कार्यक्रम के लिए उनका समय मांगा है। गीडा की स्थापना 30 नवंबर 1989 को हुई थी। तभी से इस दिन को गीडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संभावना जताई जा रही है कि इसी दिन मुख्यमंत्री के हाथों दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास हो सकता है।

CM Yogi will lay foundation stone of two projects to promote ODOP

सीएम से म‍िलकर मांगा शिलान्यास के लिए समय
दोनों उद्यमियों ने गारमेंट पार्क एवं फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि उद्यमियों के साथ ही आम जनता की समस्याओं का निराकरण भी तेजी से हो रहा है। कैंसर के इलाज के लिए गोरखपुर में व्यवस्था को और उन्नत बनाने की मांग भी उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से की। एसके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर फ्लैटेड फैक्ट्री व गारमेंट पार्क के शिलान्यास के लिए समय मांगा गया है। उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है।

62 भूखंडों का हो सकता है आवंटन
गारमेंट पार्क में करीब 62 भूखंडों का आवंटन हो सकता है। गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि पार्क में 500 से एक हजार वर्ग मीटर तक के भूखंड होंगे। रेडीमेड गारमेंट की इकाई लगाने के लिए इतने बड़े भूखंडों की ही जरूरत है।

उद्यमियों की मांग के अनुसार इस क्षेत्रफल के भूखंड तैयार
उद्यमियों की मांग के अनुसार इस क्षेत्रफल के भूखंड तैयार किए गए हैं। अगले सप्ताह में आवेदन आमंत्रित किया जा सकता है। पार्क के लिए जो जमीन अबतक गीडा प्रशासन को ट्रांसफर नहीं हो सकी है, उसके लिए शनिवार को विज्ञापन जारी कर किसानों से आपत्तियां मांगी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+