UP News: CM योगी ने ANM स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे, स्वास्थ्य विभाग की जमकर की तारीफ

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

योगी आदित्यनाथ

Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सीएम योगी आदित्यनाथ) ने शुक्रवार को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पिछले छह साल में स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर काम किया है।

दो तीन साल में खत्म हो जाएगा इंसेफलाइटिस

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैनिंजाइटिस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। यह स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से संभव हुआ है। अंतर्विभागीय समन्वय से अगले दो-तीन वर्षों में इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। यह स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मॉडल है।

कोरोना महामारी पर भी काबू पाया गया

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पर काबू पाया गया। गांव-गांव जाते थे स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करती थीं स्कैनिंग स्वास्थ्यकर्मी ने जब खेत में काम किया तो उसने कोरोना पर काबू पाने का मॉडल पेश किया. चयन पारदर्शी तरीके से किया जाता है। सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मकसद

सीएम योगी ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना नव चयनित स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में सही डेटा फीड किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय औसत से बेहतर काम हो, नहीं तो लोग कहेंगे कि यूपी नहीं सुधरेगा।

एक जिला एक मेडिकल कॉलेज पर हो रहा काम

उन्होंने कहा कि सरकार एक जिला एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 600 से अधिक हेल्थ एटीएम के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है। अब स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी की मौत नहीं हो सकती। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। लोग गाली दें तो नारकीय जीवन है और लोग सम्मान दें तो यह स्वर्ग है।

6 साल में 6 लाख युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में विगत 6 वर्षां में लगभग 6 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करायी गयी है। इन सभी में कहीं भी किसी भी प्रकार के भेदभाव की गुंजाइश नहीं रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह सभी नवचयनित ए0एन0एम0 के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

स्वाथ्य विभाग का परिणाम धरातल पर दिख रहा

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल एवं प्रयासों के परिणाम हमें जमीनी धरातल पर देखने को मिल रहे हैं। 'प्रत्यक्षम् किम प्रमाणम्' अर्थात जो प्रत्यक्ष है उसके लिए प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विगत 06 वर्षां में प्रदेश में दो महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। प्रथम, पूर्वी उत्तर प्रदेश से सहारनपुर तक प्रतिवर्ष हजारों बच्चों को निगलने वाली इंसेफेलाइटिस बीमारी को आज पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य किया गया।

यूपी देश में एक मॉडल बनकर उभरा

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अपग्रेड तथा सर्विलांस को बेहतर किया गया, '108' एम्बुलेन्स सेवा के साथ ही एडवांस लाइफ एम्बुलेन्स की सेवाएं ली गयीं। इसके लिए ए0एन0एम0, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस से मृत्यु के आंकड़े शून्य पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश का यह कार्य देश व दुनिया में एक मॉडल बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+