कारपेट एक्सपो मार्ट का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, बोले- PM मोदी की अगुआई में बदल रहा है देश

Carpet Expo Mart, लखनऊ/भदोही। साल 2020 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में भव्य कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण कर कालीन कारोबार तथा निर्माण में लगे शिल्पकारों का दिल जीत लिया। कारपेट एक्सपो मार्ट की लागत क़रीब 170 करोड़ रुपए की है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भदोही के कालीन उद्योग को संसार में पहचान दिलाने के लिए हस्तशिल्पियों का आभार जताते हुए विपक्ष पर निशाना भी साधा।

CM Yogi Adityanath of Carpet Expo Mart inaugurated

सीएम योगी ने कहा कि सरकार यूपी के सभी जिलों के विकास के लिए काम कर रही है। इसी सोच के तहत प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जबकि विकास के बारे में पूर्व की सरकारों की सोच एकांगी और सीमित थी। उनके एजेंडे में किसान, गरीब और युवाओं का विकास तो था ही नहीं। इसलिए किसानों को पहले एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) नहीं मिला, गरीबों को मकान और रसोई गैस का कनेक्शन नहीं दिया। शौचालयों का निर्माण नहीं कराया।

पहले की सरकारों के एजेंडे में विकास था ही नहीं
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। तब से लेकर 2014 तक की सरकारों के एजेंडे में जाति थी, परिवार था, क्षेत्र था। मत और मजहब के आधार पर सामाजिक ताने बाने को छिन्नभिन्न करने का एजेंडा था। इसीलिए किसानों को सम्मान निधि नहीं दी गई, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया गया। यह लोग भारत को मजबूत बनाने की नहीं बल्कि मजबूर बनाये रखना चाहते थे। विपक्ष पर इस तरह का तीखा हमला करने की बाद सीएम ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व किसानों और गरीबों को मकान और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मोदी के नेतृत्व में दुनिया के लिए रोलमॉडल बना भारत
आज भारत बदल रहा है। दुनिया भारत का लोहा मान रही है और भारत दुनिया का रोल माडल बन रहा है। सीएम ने भदोही के लोगों की तारीफ़ की। उनका आभार जताया और कहा कि औद्योगिक विकास की राह पर नए उत्तर प्रदेश का यह नया भदोही है। जिले के कालीन कारोबारियों, हस्तशिल्पियों के हुनर ने जिले का नाम संसार में विख्यात किया है। बिना किसी सरकारी मदद के यहां के कालीन कारोबारियों और हस्तशिल्पियों ने कालीन निर्यात में अपना लोहा संसार में मनवाया है। भदोही से होने वाला 4000 करोड़ रुपए का कालीन निर्यात इसका सबूत है। इस अवसर पर सीएम ने दस से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने विभिन्न योजनाओं के 11 लाभार्थियों को चेक और टूल किट भी इस अवसर पर दिए।

ओडीओपी आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद
सीएम ने एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) का जिक्र भी इस अवसर पर किया। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं उत्तर प्रदेश के पूर्वजों को जिन्होंने राज्य के हर जिले और क्षेत्रों को विशिष्ट पहचान देते हुए आगे की पीढ़ी के लिए स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त किया। यही विशिष्टता आज यूपी सरकार के प्रयासों से 'एक जनपद-एक उत्पाद' योजना के माध्यम से संरक्षित एवं संवर्धित हो रही है। आज राज्य के हर जिले की उसके उत्पाद को लेकर एक पहचान है। स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने की जरूरत हैं। उत्तर प्रदेश में यह किया जा रहा है, जिसके चलते दीपावली में इस बार लोगों ने स्थानीय स्तर पर बनाये दिए जलाए। ओडीओपी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद बनेगा।

भदोही के विकास में मील का पत्थर बनेगा एक्सपो मार्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण करते हुए कहा कि पिछले एक साल से वह इस प्रयास में थे। भदोही के लोगों मिलकर, यहां के हस्तशिल्पियों का अभिनंदन करने की इच्छा थी। पिछले 9 महीने से कोरोना संकट को लेकर वह प्रदेश के 24 करोड़ जनता को बचाने का प्रयास करते रहे इसलिए यहां आ नहीं सके। भदोही के लोगों के प्रति अपनी इस मंशा को व्यक्त करते हुए सीएम ने कहा कि दुनिया का बाजार भदोही का एक्सपो मार्ट उपलब्ध कराएगा। भदोही के विकास में यह मील का पत्थर बनेगा।कालीन उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार के स्तर से हर तरह की मदद और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+