सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनाएं

पौड़ी/श्रीनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को श्रीनगर में राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल के प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम तोमर की मूर्ति का भी अनावरण किया। सीएन ने इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं का भी अवलोकन किया। जीआईएनएटीआई के मैदान में जन समूह को संबोधित करते हुए सीएम रावत ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में हमारे कोरोना योद्धाओं ने जिस हौसले और समर्पण से कार्य किया वह सराहनीय है। कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी को तृतीय स्थान मिला है इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहचान मिली है।

CM Trivendra Singh Rawat said that Uttarakhand has immense possibilities in the field of adventure tourism

सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बहुत मजबूती के साथ लड़ा है। आज हमारा देश दुनिया के 20 देशों को वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया है उसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन निर्माण की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है। कहा कि पूर्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हमारे पास संसाधनों की कमी थी लेकिन आज हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं। कोरोना के खिलाफ हर किसी ने पूरे मनोयोग से सहयोग किया है। सीएम ने टिहरी जिले की भांति ही पौड़ी के सरकारी चिकित्सालय को भी पीपीपी मोड़ पर संचालित करने की बात कही। कहा कि पीपीपी मॉडल से टिहरी के लोगों को आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जल्द पौड़ी को लेकर भी निर्णय किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि वर्तमान समय में एडवेंचर टूरिज्म की बड़ी मांग है और उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं। इस को विकसित किया जाना चाहिए इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से लेकर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जल्द ही श्रीनगर तक रेल सेवा भी पहुंच जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कॉलेजों में 97 परसेंट फैकल्टी है। यह हमारी उच्च शिक्षा की बहुत बेहतर स्थिति है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य सेवाओं से जुड़े कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित भी किया। सीएम ने इस दौरान चित्रकार स्वर्गीय मोलाराम तोमर के परिजनों को भी सम्मानित किया। कहा कि स्वर्गीय मोलाराम जी ने समाज सेवा की जो आयाम स्थापित किए हैं उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+