सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी इच्छुक किसानों से होगी धान की खरीद

पटना। बिहार के सभी इच्छुक किसानों से अब धान की खरीद होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को धान खरीद की विस्तृत समीक्षा की और पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचे हुए किसानों का आकलन कराएं। साथ ही क्षेत्र में धान की उपलब्धता की भी जानकारी लें। कोई भी इच्छुक किसान धान अधिप्राप्ति से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करें।

cm nitish kumar instructs officers to procure paddy from all interested farmers in bihar

मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग के नेक संवाद में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2020-21 में धान खरीद की समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में जानकारी दी गयी है कि पूर्व के वर्षों की तुलना में इसबार अब तक रिकॉर्ड धान की खरीद हुई है। यह खुशी की बात है। राज्य में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है। हर क्षेत्र की अलग-अलग उत्पादन क्षमता है। अगले वर्ष धान खरीद के लक्ष्य के लिये क्षेत्रवार वास्तविक आकलन करायें ताकि और अधिक धान की खरीद की जा सके। धान खरीद का कार्य भी समय पर शुरू हो सके। पैक्स और चावल मिलों की भंडारण क्षमता का आकलन कर उसका विस्तार करें। सभी जिलों में गोदाम/स्टोरेज की स्थापना के लिये तेजी से काम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैयत किसानों के साथ-साथ गैर रैयत किसानों से भी काफी मात्रा में धान की खरीद की गयी है। इससे गरीब किसानों को अपने धान का उचित मूल्य मिल रहा है, यह खुशी की बात है। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार एवं सहकारिता विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने धान खरीद की अद्यतन स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

उसना चावल के उत्पादन को प्रोत्साहित करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हमलोग किसानों के हित में काम कर रहे हैं। हमलोगों का उद्देश्य है कि धान की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो, ताकि उससे तैयार होने वाले चावल की बिहार में ही अधिकतम खपत हो। बिहार में ज्यादातर लोग उसना चावल खाना पसंद करते हैं। उसना चावल मिलों की शुरुआत को लेकर तेजी से काम करें। सभी जिलाधिकारी पैक्सों एवं मिल मालिकों से बैठक कर उसना चावल के उत्पादन को प्रोत्साहित करें। पहले से ही उद्योग विभाग की तरफ से मिल मालिकों को काफी मदद दी जा रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिलाधिकारी जुड़े

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी समीक्षा बैठक से जुड़े हुए थे। पूर्णिया, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया, भोजपुर, नालंदा, पटना, बांका, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण एवं सीतामढ़ी जिले के जिलाधिकारियों ने अपने जिलों में धान खरीद की अद्यतन स्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, सहकारिता मंत्री सुबाष सिंह, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव सहकारिता विभाग वंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+