अतिरिक्त उर्वरक को लेकर पीएम मोदी को सीएम भूपेश बघेल ने लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की मांग व सप्लाई प्लान के अनुसार रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति के साथ-साथ जुलाई में डेढ़ लाख टन यूरिया और डेढ़ लाख टन डीएपी उर्वरक अतिरिक्त देने का आग्रह किया है। पत्र में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि राज्य को जून में सप्लाई प्लान के अनुसार मात्र 57 प्रतिशत उर्वरक की ही आपूर्ति हुई है, जिसके कारण खरीफ की खेती प्रभावित होगी।

cm bhupesh baghel written letter to pm modi for fertilizer

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत जनता का जीवनयापन खेती से जुड़ा है। राज्य में खरीफ मौसम खेती की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। प्रदेश में खरीफ सीजन में लगभग 48 लाख हेक्टेयर में विभिन्न् खरीफ फसलों की बोआई की जाती है। खरीफ में धान और अन्य अनाज लगभग 40.50 लाख हेक्टेयर, दलहन 3.76 लाख हेक्टेयर, तिलहन 2.55 लाख हेक्टेयर तथा अन्य फसल 1.32 लाख हेक्टेयर में बोआई जाती है।

वर्तमान में खरीफ फसलों की बोआई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। खरीफ 2021 मौसम के लिए राज्य द्वारा कुल 11.75 लाख टन रासायनिक उर्वरकों की प्रस्तावित मांग की पूर्ति की भारत सरकार ने स्वीकृति दी है, लेकिन प्रदेश में मांग और सप्लाई प्लान के अनुसार उर्वरक की आपूर्ति नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में जून में रासायनिक उर्वरकों के सप्लाई और आपूर्ति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि जून में 1,10,450 टन यूरिया के विरुद्ध राज्य को मात्र 68,259 टन, डीएपी 80,000 टन के विरुद्ध 44,150 टन, एनपीके 20,000 टन के स्थान पर मात्र 10,017 टन और एसएसपी 39,275 टन के विरुद्ध मात्र 20,722 टन की आपूर्ति हुई है।

जो कि जून में कुल 2,49,725 टन रासायनिक उर्वरकों के सप्लाई प्लान के विरुद्ध मात्र 1,43,148 टन की आपूर्ति हुई है, जो कि मात्र 57 प्रतिशत है, जबकि जून 2020 में सप्लाई प्लान के विरुद्ध राज्य को 77.81 प्रतिशत रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रासायनिक उर्वरकों की सप्लाई प्लान के अनुसार आपूर्ति के लिए भारत सरकार से लगातार चर्चा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+