छत्तीसगढ़ः सीएम भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले में विकास के लिए दिया 204 करोड़ रुपये की सौगात
कोंडागांव। कोंडागांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 204 करोड़ के 131 विकास कार्यों की सौगात दी, साथ ही उन्होंने 151 करोड़ 92 लाख के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 44 करोड़ 99 लाख की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण भी किया। आडिटोरियम बांधापारा में आयोजित होने वाले इस वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और इस अवसर पर वे जिले के जनप्रतिनिधियों एवं राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 11 करोड़ 91 लाख के तीन कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) अंतर्गत 48 करोड़ 41 लाख के चार कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत 32 करोड़ 95 लाख के 31 कार्य समेत अन्य का भूमिपूजन किया।
इस तरह जिले में निर्मित विभिन्नाा विकास कार्यों का लोकार्पण के अंतर्गत जल संसाधन विभाग के 19 करोड़ 52 लाख की लागत से निर्मित पांच कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के आठ करोड़ 52 लाख से निर्मित दो कार्य, जिला निर्माण समिति के पांच करोड़ तीन के तीन करोड़ समेत अन्य का लोकार्पण किया।
सुगंधित कोंडानार परियोजना से महकेगा कोंडागांव जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि कोंडागांव जिला सुगंधित कोंडानार (एरोमेटिक कोण्डानार) परियोजना के माध्यम से जिले में सुगंधित फसलों की कृषि के लिए कृषकों को जोड़ रहा है। इस परियोजना के तहत विभिन्नाा प्रकार की सुगंधित फसलों सात प्रजातियों नींबू घास, पामारोजा, पचैली, मुनगा, अमाड़ी, वैटीवर, तुलसी उगाई जाएंगी। इसके लिए जिले में कुल दो हजार एकड़ भूमि को पांच जगह पर चिह्नित समूहों में अरोमा हब में परिवर्तित किया जाएगा। इसमें वन विभाग की एक हजार 575 एकड़ जमीन और 425 एकड़ व्यक्तिगत जमीन शामिल होगी। सुगंधित फसलों की कृषि के तहत् 200 परिवार प्रत्यक्ष रूप से और 750 परिवार परोक्ष रूप से लाभांवित होंगे।
नंगत पिला ऐप, टाटामारी ईको पर्यटन क्षेत्र विकास का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने नंगत पिला कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ऐप एवं टाटामारी ईको पर्यटन क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। इस ऐप के द्वारा जिले में सुपोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे नंगत पिला कार्यक्रम की प्रगति के निरीक्षण एवं बच्चों में कुपोषण की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए फोटो एवं निरंतर बच्चे की जानकारी अंकित कर उनमें कुपोषण की स्थिति का निरंतर निरीक्षण किया जाएगा।
अनमोल तिखुर को अब दुनिया में मिलेगी ख्यातिः बघेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोंडागांव का तिखुर अपने चमत्कारी गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी प्रोसेसिंग कर इसे विश्व के दूसरे कोने तक निर्यात किये जाने से लोगों न सिर्फ रोजगार प्राप्त होगा बल्कि कोंडागांव के अनमोल तिखुर का स्वाद लोगों को मिल पाएगा। नरवा विकास और मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत कोंडागांव में पिछले दो वर्षों में सराहनीय कार्य किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications