आम बजट निराशाजनक और लोगों के भविष्य को और अधिक असुरक्षित बनाने वाला: सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2021-22 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार का यह बजट न केवल निराशाजनक हैं अपितु देश के लोगों के भविष्य को और अधिक असुरक्षित बनाने वाला है। सरल भाषा में कहें तो केंद्र सरकार का यह बजट घर फूंक कर तमाशा देखने वाली कहावत को चरितार्थ करने वाला है। इसमें बरसों की तपस्या से बनाये गए संस्थानों को बेचने की बात कर रुपया इकट्ठा करने की बात कही गयी हैं। सरकार रेलवे, एयरपोर्ट को बेचना चाहती है और गेल, इंडियन ऑयल एचपीसीएल की पाइपलाइन को भी अपने पसंद के कॉरपोरेट को देना चाहती हैं।

CM Bhupesh Baghel criticized union budget

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दे कर और राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण की बात कर केन्द्र सरकार ने यह जता दिया है कि यह सरकार केवल कॉरपोरेट वर्ग की हितैषी सरकार है और किसान और मध्यमवर्ग इनकी प्राथमिकता में ही नहीं हैं। बजट में छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं मिला है और जिन राज्यों में चुनाव आने वाले है वहां बहुत कुछ देने के खोखले चुनावी वादे भर किये गए हैं। मध्यम और नौकरीपेशा वर्ग को सरकार ने फिर अंगूठा दिखाया है और केवल कॉरपोरेट वर्ग को ही सहूलियत दी है।

श्री बघेल ने कहा है कि चीन हमारी सीमा का लगातार अतिक्रमण कर रहा है। हमारी सेनाएं बहादुरी से उनका मुकाबला कर रही हैं लेकिन रक्षा बजट में उनके भरोसे को बढ़ाने वाला कोई कदम नहीं है। युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी यह बजट पूरी तरह से असफल ही साबित हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+