छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्ज माफी के साथ-साथ दो साल में किसानों को दिया 11 हजार करोड़ रुपये,
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने किसान हितैषी कार्यों में लगातार आगे बढ़ रही है। संकटकाल में भी हमने किसानों से किया वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण माफी के साथ ही हमारी सरकार ने पिछले दो साल में किसानों को 11 हजार करोड़ रूपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना दिन भर सोशल मीडिया में ट्रेंड करता रहा। सीएम इस अवसर पर कोविड संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम, पीडितों के उपचार एवं जरूरतमंदों के मदद के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए उपायों की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने इस मौके पर कोरोना टीकाकरण की स्थिति, समाज के अंत्योदय एवं गरीब परिवारों को दो महीने का निशुल्क खाद्यान्न, कोविड महामारी के चलते बेसहारा हुए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के निशुल्क प्रबंध एवं छात्रवृत्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई महतारी दुलार योजना का भी उल्लेख किया। गौरतलब है कि पशुधन संरक्षण, ग्रामीणों, पशुपालकों और किसानों को अतिरिक्त आय के साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने जुलाई 2020 को गोधन न्याय योजना की शुरूआत की गई। गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर क्रय कर महिला समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार करने के शुरूआत की गई।












Click it and Unblock the Notifications