छत्तीसगढ़ः तीन घरेलू एयरपोर्ट पर होंगी हाई टेक सुविधाएं, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के तीनों घरेलू एयरपोर्ट बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। इसके तहत वहां एडवांस एयर ट्रैफिक एडवाइजरी सिस्टम (एआइटीसी) लगाया जा रहा है। राज्य के विमानन विभाग ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सिस्टम के लगने से उड़ान ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे।

chhattisgarh three domestic airport will be equipped with all facility

विमानन विभाग के अफसरों के अनुसार एआइटीसी एयरपोर्ट पर उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीक है। राज्य के तीनों एयरपोर्ट पर इस सिस्टम को लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दी गई है। 13 जुलाई को टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख है।

बता दें कि बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू हो चुकी है। बिलासपुर से दिल्ली और जगदलपुर से रायपुर और भुवनेश्वर से विमान सेवा के माध्यम से जुड़ चुका है। अभी अंबिकापुर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन राज्य सरकार वहां से भी जल्द सेवा शुरू करने की कवायद में लगी हुई है।

हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्न्यन के कार्यों का भूमिपूजन किया। सरकार अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 3सी लाइसेंस प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। लाइसेंस के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए वहां रनवे विस्तार समेत अन्य काम किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+