छत्तीसगढ़ः स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मांगे वेंटिलेटर
रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ समेत 9 प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और वैक्सीनेशन के साथ ही "ब्लैक फंगस" की स्थिति की समीक्षा। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 8 दिनों से संक्रमण का प्रभाव कम हो रहा है और नए मरीजों की तुलना में ठीक हो रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि मार्च से 25 अप्रैल तक राज्य में पॉजिटिविटी रेट 29 फीसदी था जो घटकर 7 तक हो गया बै इसे 3 फीसदी तक लाने पर काम कर रहे हैं।

सिंहदेव ने हर्षवर्धन से वेंटिलेटर और आक्सीजन की मांग की ताकि तीसरी लहर से निपटने में आसानी हो। साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज में उपयाेगी दवाईयां भेजने का भी आग्रह किया। इधर सिंहदेव ने केन्द्रीय गाइडलाइन के मुताबिक ब्लैक फंगस को राज्य में महामारी घोषित करने प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा है। सिंहदेव ने क्युमल्टीव टेस्ट प्रति 10 लाख की स्थिति को भी संतोषजनक बताया, टेस्टिंग और टीकाकरण जैसे कुछ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रहा है।
पॉजिटिविटी दर का उल्लेख करते हुए सिंहदेव ने बताया कि 1 मार्च को छत्तीसगढ़ की पॉजिटिविटी रेट न्यूनतम स्तर पर थी लेकिन 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सबसे खराब समय रहा जब 12 अप्रैल को 29.51 और 25 अप्रैल को 30.78 का औसत पॉजिटिविटी रेट पूरे प्रदेश में था। इसके प्रबंधन के लिए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने अथक परिश्रम किया है।
डेटा मिलान करने केन्द्रीय मंत्रालय से किया आग्रह
उन्होंने बताया कि 226 नए ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट इसके लिए आर्डर प्लेस स्वास्थ्य विभाग ने अपनी एजेंसी के माध्यम से कर लिया है। टीकाकरण में उन्होंने कहा कि यदि हम हेल्थ केयर वर्कर्स का देखें तो अभी छत्तीसगढ़ 98.4% हैं। 68 लाख 34 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फर्स्ट-सेकंड डोज़ और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को फर्स्ट-सेकंड डोज़ लग चुकी है। 45 साल के अधिक उम्र वालों को पहला डोज़ 44.7% व दूसरा डोज़ 6.8% जो करीब 12% कवरेज है। इसके साथ ही उन्होंने डेटा मिलान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह किया जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।












Click it and Unblock the Notifications