छत्तीसगढ़ः बुधवार की शाम को लॉन्च होगा ‘CGTeeka’ पोर्टल, वैक्सीनेशन की रजिस्ट्रेशन की भी होगी सुविधा
रायपुर। राज्य के 18-44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 'CGTeeka' पोर्टल तैयार किया गया है। बुधवार शाम दिनांक 12 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस पोर्टल का उद्घाटन किया जाएगा। वर्तमान में इस पोर्टल में सभी हितग्राहियों के लिए पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पोर्टल की बीटा टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शेड्यूलिंग और वैक्सीनेशन जैसी सुविधाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से सभी पंजीकृत हितग्राहियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी।

जिन हितग्राहियों के पास मोबाइल अथवा नेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे हितग्राहियों के लिए पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं नगर निगमों इत्यादि विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जहां ऐसे हितग्राहियों का पंजीयन किया जा सकेगा, ऐसे सभी हेल्प डेस्क के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलों को निर्देशित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications