यूपी में यात्रियों और छात्रों को डॉरमेट्री में मिलेगा कम पैसे में बेड, योगी सरकार ने की तैयारी

लखनऊ। अगर आप घूमने, परीक्षा देने या किसी अन्य कार्य से उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में आ रहे हैं तो अब आपको महंगे होटलों आदि में ठहरना नहीं होगा। आप अपनी जेब के हिसाब से डॉरमेट्री में भी ठहर सकते हैं। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली ये सुविधा अब शहर के तमाम इलाकों में मिलेगी। योगी सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है। ये पूरी कवायद केंद्र सरकार के अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स के निर्णय के क्रम में है।

Cheap dormitory bed for travelers and students in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में अब दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों, प्रवासी और छात्रों को बेहद कम किराए पर एक बेड की डॉरमेट्री की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की एक बेड के साथ एक अलमारी और एक लॉकर वाली होगी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने सभी शहरों के लिए इस बारे में एक नीति बना दी है, जिसे वह जल्दी जारी करने जा रहा है।

दरअसल इस निर्णय के पीछे की मंशा शहरों में आने वाले छात्रों, पर्यटकों और दूसरे यात्रियों को बेहद कम कीमत में रुकने की व्यवस्था मुहैया कराना है। केंद्र सरकार ने भी इस बारे में राज्यों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स शुरू करने के निर्देश दिए थे। यूपी सरकार का यह फैसला इसी की एक कड़ी है।

यूपी सरकार ने यह फैसला कैबिनेट ने पास भी कर लिया है और अब इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके लिये सरकार प्राइवेट बिल्डर्स के साथ भी काम करेगी। अगर प्राइवेट बिल्डर सस्ते रेंटल हाउसिंग कंपलेक्स बनाएंगे तो सरकार इसके लिए उनको एफएआर में 50% तक छूट देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+