मुंबई में 'लक्ष्मीनिया' के प्रीमियर के दौरान हंगामा, अभिनेत्री तनुश्री और निर्देशक के साथ की बदसलूकी

हाल ही में मुंबई में इम्पा में फिल्म 'लक्ष्मीनिया' के प्रीमियर के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दर्शक दीर्घा में बैठे एक युवक ने अचानक मंच पर चढ़कर फिल्म के निर्देशक रितेश एस कुमार और भोजपुरी अभिनेत्री तनुश्री को धमकी दी। युवक ने निर्देशक के साथ हाथापाई की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

बता दें कि निर्देशक रितेश एस कुमार इसके पहले रवि किशन के साथ ओशो के जीवन पर आधारित फ़िल्म सीक्रेट ऑफ़ लव का सफल निर्देशन कर चुके हैं। लक्ष्मीनिया एक ज्वलंत मुद्दे पर आधारित फ़िल्म है, जिसमें तनुश्री और सिंटू सिंह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसी फ़िल्म में अमन नाम के इस युवक ने भी एक छोटा रोल किया है।

युवक का कहना है कि इस फ़िल्म में बड़े जाति के लोगों को अलग तरीके से पेश किया गया। साथ ही उनके रोल को काट दिया गया। युवक ने फ़िल्म ना रिलीज़ कर पाने कि धमकी दे डाली।

इस फ़िल्म कि शूटिंग बिहार के विभिन्न लोकेशन पर हुई हैं। फ़िल्म बड़े जाति के लोगों के द्वारा समाज के छोटे जाति के लोगों पर किए दुराचार को दर्शाती हैं। यह फ़िल्म काफ़ी मार्मिक हैं, देश आज़ादी के इतने साल बाद भी आज के समय में भी भारत के कई गांव ऐसे हैं, जहां छोटे जाति के लोगों को काफ़ी यातनाएं झेलनी पड़ती हैं, यही इस फ़िल्म का आधार हैं।

डायरेक्टर रितेश एस कुमार का कहना हैं, वो ख़ुद बड़े जाति से संबंध रखते हैं लेकिन ये घटना कहीं ना कहीं आज भी हमारे समाज की हकीकत को उजागर करती है। हम आये दिन छोटे जाति के लोगों की आवाज़ को दबा देते हैं। यही इस फ़िल्म कहानी कि पृष्ठभूमि है। हमने पहले भी पटना में इस फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जहां राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी हमें आशीर्वाद देने आये थे।

बता दें कि फ़िल्म में लीड रोल कर रही अभिनेत्री तनुश्री भोजपुरी फ़िल्मों की जानी मानी चेहरा हैं। उन्होंने इसके पहले 50 से अधिक भोजपुरी फ़िल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया हैं और इस फ़िल्म से उन्हें काफ़ी उम्मीद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+