Sonam Wangchuk Parliament march: संसद मार्च में शामिल होंगे सोनम वांगचुक? अस्पताल से की डिस्चार्ज की मांग

Sonam Wangchuk Chalo Parliament March: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर खुद को डिस्चार्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत अब सामान्य है और वह संसद मार्च ('संसद चलो') में शामिल होना चाहते हैं।

वांगचुक ने यह पत्र अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया और सवाल उठाया कि यदि उन्हें हिरासत में नहीं रखा गया है तो बाहर जाने पर रोक क्यों है। वहीं, सफदरजंग अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर स्पष्ट किया है कि वांगचुक की हालत स्थिर जरूर है, लेकिन उन्हें अभी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है।

Sonam Wangchuk Chalo Parliament march

संसद मार्च में शामिल होने के लिए मांगा डिस्चार्ज

सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को लिखे पत्र में कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य संबंधी पैरामीटर सामान्य हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए ताकि वह संसद तक प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च में हिस्सा ले सकें। उनका कहना है कि यह लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा मुद्दा है और वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Parliament March: सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले CJP की एडवाइजरी, क्या करना है, क्या नहीं?

एक्स पर साझा किया पत्र, उठाए सवाल

वांगचुक ने अस्पताल को भेजा गया पत्र अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यदि अस्पताल का कहना है कि वह हिरासत में नहीं हैं, तो फिर उन पर बाहर जाने की पाबंदी क्यों लगाई जा रही है। उन्होंने समर्थकों से कहा कि वह उनसे मिलने और आंदोलन में शामिल होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों के बीच भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई।

अस्पताल बोला- हालत स्थिर, लेकिन निगरानी जरूरी

सफदरजंग अस्पताल ने सोमवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि सोनम वांगचुक के वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल स्थिर हैं। हालांकि, उनके ब्लड पैरामीटर्स और अन्य चिकित्सकीय स्थितियों की लगातार निगरानी की जरूरत बनी हुई है। अस्पताल के अनुसार VMMC, सफदरजंग अस्पताल और एम्स के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम उनकी देखरेख कर रही है। संभावित जटिलताओं का समय रहते पता लगाने के लिए लगातार मेडिकल हस्तक्षेप आवश्यक माना गया है।

ये भी पढे़ं: Sonam Wangchuk Hunger : 'तो खत्म कर देंगे अनशन', सोनम वांगचुक के अनशन पर पत्नी का बड़ा दावा

21 दिन के अनशन के बाद अस्पताल लाए गए थे वांगचुक

सोनम वांगचुक 28 जून से 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेतृत्व वाले आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। आंदोलन की प्रमुख मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करना, NEET समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अनशन के 21वें दिन दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी, जहां उनका इलाज जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+