Jantar Mantar Protest: खत्म होगा CJP का आंदोलन? जे.पी. नड्डा के बुलावे पर मिलने पहुंचे कॉकरोच पार्टी के नेता
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत की पहल शुरू होती दिख रही है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वह आशुतोष रांका के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं।
उनका कहना है कि सरकार की ओर से बातचीत के लिए संपर्क किया गया था। ऐसे में अब इस मुलाकात पर सभी की नजर है कि क्या इससे प्रदर्शन खत्म होगा या आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

सरकार से बातचीत के लिए पहुंचे जे.पी. नड्डा के पास
सौरव दास ने X पर पोस्ट कर बताया कि सोमवार सुबह सरकार की ओर से बातचीत का संदेश मिला। इसके बाद वह और आशुतोष रांका, CJP की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलने रवाना हुए। पार्टी का कहना है कि वह अपनी मांगों को सरकार के सामने स्पष्ट रूप से रखेगी। इस मुलाकात को आंदोलन के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।
ये भी पढे़ं: Sonam Wangchuk Parliament March: सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले CJP की एडवाइजरी, क्या करना है, क्या नहीं?
CJP बोली- हमारी मांगें साफ, संघर्ष जारी रहेगा
सौरव दास ने अपनी पोस्ट में कहा कि पार्टी की सभी मांगें पहले से स्पष्ट हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवा आंदोलन के समर्थन में जुटे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, "युवा भारी संख्या में इकट्ठा हुए हैं, हम जीतेंगे।"
जंतर-मंतर जाते समय कथित लाठीचार्ज का आरोप
सोमवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान कथित लाठीचार्ज की खबर सामने आई। चश्मदीदों के अनुसार प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस कथित बल प्रयोग या किसी हिरासत को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।
ये भी पढे़ं: Sonam Wangchuk Parliament March: सोनम वांगचुक के संसद मार्च से पहले CJP की एडवाइजरी, क्या करना है, क्या नहीं?
क्या बातचीत से खत्म होगा प्रदर्शन?
जेपी नड्डा और CJP नेताओं की मुलाकात को आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर बातचीत में किसी सहमति का रास्ता निकलता है तो प्रदर्शन खत्म होने की संभावना बन सकती है। वहीं, अगर मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है। फिलहाल सभी की नजर इस बैठक के नतीजे और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
