कौन हैं Sahiba Bali, जिनके साथ कोजी हुए अर्जुन कपूर? 52 साल की मलाइका को छोड़ किसके प्यार में पड़े एक्टर?
Who Is Sahiba Bali: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जब से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप किया है, तब से लोग उन्हें लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि साल 2024 में ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया था। एक्टर खुद से उम्र में 12 साल बड़ी महिला यानी एक्ट्रेस मालइका अरोड़ा को डेट करते थे। खबर थी कि दोनों लिव-इन में भी रहते थे। फिलहाल अर्जुन कपूर की लाइफ में किसी और की एंट्री होने की खबर ने तहलका मचा रखा है।
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली
आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की कोजी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया था जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर साहिबा बाली कौन हैं।

कौन हैं साहिबा बाली?
-जानकारी के अनुसार साहिबा बाली का जन्म साल 1994 में कश्मीरी परिवार में हुआ था। ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री करने से पहले उन्होंने मार्केटिंग में करियर बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साहिबा बाली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद साहिबा बाली मास्टर्स के लिए लंदन चली गई थीं। मार्केटिंग के फील्ड में करियर बनाने के बाद साहिबा बाली के पास एक ऐसा फोन कॉल आया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।
-आपको बता दें कि साहिबा बाली मार्केटिंग में करियर बनाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाती थीं। उनके वीडियोज को देखकर ही फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने उन्हें कॉल किया था और यहीं से एक्टिंग की दुनिया में उनकी एंट्री हुई थी। इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म लैला मजनू में लीड रोल के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया था।
इम्तियाज अली ने साहिबा बाली को दिया था पहला ऑफर
-वहीं साहिबा बाली ने 'लैला मजनूं' मूवी में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई थीं। बाद में फिल्म में लीड रोल तृप्ति डिमरी ने निभाया था। हालांकि साहिबा बाली ने मजनू यानी लीड एक्टर अविनाश तिवारी की बहन का रोल निभाया था।
-पहली फिल्म में सपोर्टिंग रोल से करियर की शुरुआत करने के बाद साहिबा बाली ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-छोटे रोल निभाए हैं। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सीरीज बॉर्ड ऑफ ब्लड में भी दिखी थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म अमर सिंह चमकीला में पत्रकार का रोल निभाया था।
कंटेंट क्रिएशन का काम भी करती हैं साहिबा बाली
साहिबा बाली ने फिल्टर कॉपी के साथ भी काम किया है। वह एक्ट्रेस होने के साथ साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। कॉर्पोरेट में काम करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्मों और डिजिटल दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनकी इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 8,66,000 फॉलोअर्स हैं। वो फिल्म तनाव का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम के जरिए वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
