केंद्र ने दिया शिवराज सरकार को तोहफा, 12 जिलों के क्लस्टर आधारित प्रस्तावों को हरी झंडी

Industry IN Madhya Pradesh: भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 12 जिलों में क्लस्टर आधारित सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए हरी झंडी दे दी है। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सचलेखा ने इस तोहफे के लिए केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है। केंद्र के इस कदम को नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के पहले मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

Shivraj Singh Chauhan

भारत सरकार ने मध्यप्रदेश के 12 जिलों में क्लस्टर आधारित परियोजनाओं के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग लगाने के लिए भोपाल सहित 12 जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय से निरंतर सम्पर्क कर प्रदेश के लिए एमएसी-सीडीपी योजनांतर्गत क्लस्टर प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया था। भारत सरकार द्वारा 12 जिलों के क्लस्टर प्रस्तावों को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में अंतिम अनुमोदन मिल जाएगा।

मंत्री सखलेचा ने बताया कि भोपाल औऱ राजगढ़ में इंजीनियरिंग क्लस्टर और औद्योगिक संस्थान फूड प्रोसेसिंग के अलावा अकोदी लाख क्लस्टर कृषि पर आधारिक औद्योगिक संस्थान सनावट में नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहम्मदपुरा में इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल औद्योगिक संस्थान के अलावा भोपाल के गोविंदपुरा, बालाघाट, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, देवास, उज्जैन अशोकनगर, सतना और छतरपुर जिले के औद्योगिक केंद्र और अधोसंरचना विकास के प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इन प्रस्तावों पर केंद्र के हिस्से की राशि प्राप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+