योगी के मंत्री कप‍िल देव ने गरीबों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन, लोग कर रहे तारीफ

मुजफ्फरनगर, मई 25: देश में फैली कोविड-19 वैश्विक महामारी को रोकने के लिए देशभर में कर्फ्यू लगाया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश में भी ये कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ाया गया है। कोरोना जैसे प्राण घातक बीमारी से बचाव के लिए हर व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घरों के अंदर कैद होने को मजबूर है। ऐसे में जनपद मुज़फ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और योगी सरकार में व्यावासिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जमीनी स्तर पर उतरकर लोकड़ाउन में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी सुविधाओं को शुचारु रूप से जारी रखने के लिए जुटे हुए हैं।

bjp minister kapil dev aggarwal ate food with poor people in muzaffarnagar

इस दौरान लोग उस समय हैरान हो गए जब मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सामूहिक किचन के निरीक्षण के दौरान भेदभाव को भुलाकर जमीन पर बैठकर गरीब लोगों के साथ भोजन किया मंत्री कपिल देव के इस व्यवहार को हर कोई प्रसंशा करता नजर आ रहा है। दरअसल, कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर समाजसेवियों द्वारा संचालित सामूहिक किचन का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण करने के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निर्धन लोगों को अपने हांथो से भोजन परोसा।

इसके बाद अचानक से उन्होंने भोजन की क्वालिटी चेक करने के लिए व निर्धन लोगों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे बातचीत करने के दौरान सामुदायिक किचन के खाने का लुफ्त उठाया और उनकी जरूरतों और पढ़ाई लिखाई व रहन सहन कि भी बातचीत की। इस सबका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+