भाजपा नेता लक्ष्मण आचार्य ने कहा- योगी सरकार का दम, उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को जगह-जगह समारोह आयोजित क‍िए गए। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यों का शिलान्यास किया गया। विकास खंड बक्शा सभागार में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना एवं विधानसभा क्षेत्र मल्हनी की विकास पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, एसडीएम अनुराग प्रसाद, ब्लाक प्रमुख सजल सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता अनीता सिद्धार्थ ने लक्ष्मण आचार्य का स्वागत किया।

BJP leader Laxman Acharya said Uttar Pradesh becoming best in Yogi government

इसी तरह मडिय़ाहूं की विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित सीरवन पार्क के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 50 लाख की लागत से यह कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। किसानों के लिए डेढ़ गुना तक एमएसपी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम मंगलेश दुबे, बीडीओ मडिय़ाहूं राजीव कुमार व रामपुर राजीव सिंह आदि उपस्थित रहे। रामपुर विकास खंड के सभागार में हुई गोष्ठी में भी कहा कि मडिय़ाहूं विधानसभा क्षेत्र में 180 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण, 9 करोड़ की लागत से बसुही नदी पर पुल का निर्माण, 7 करोड़ की लागत से जमालपुर में फायर स्टेशन निर्माण, रामपुर को नगर पंचायत का दर्जा आदि ऐतिहासिक कार्य हैं। उन्होंने विकास पुस्तिका का विमोचन कर विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। संचालन खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने किया।

मछलीशहर के तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि राज्य अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज विकास की 44 योजनाओं में देश में अग्रणी है। विकास का यह रिकार्ड संकट की ऐसी घड़ी में भी कायम हुआ है जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझता रहा। अध्यक्षता एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व संचालन परमानंद मिश्र ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनीता रावत, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुंवर भारत ङ्क्षसह, महामंत्री अवनींंद्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, आशा मौर्य, कृपाशंकर श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किया।

मुंगराबादशाहपुर में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सहकारी आवास संघ के चेयरमैन आरपी कुशवाहा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि आज गांव में 20 घंटे से अधिक बिजली मिल रही है। घर-घर शौचालय बनाए जा रहे हैं। गरीबों को मुफ्त आवास दिया जा रहा है। जो सामुदायिक शौचालय सिर्फ महानगरों में देखने को मिलते थे वह गांव में बनाए जा रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू,शीतला प्रसाद मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय गरियांव के बच्चों ने मंगलयान का माडल प्रस्तुत किया संचालन शिक्षक संजय मिश्र ने किया।

सरपतहां में पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। वह सुइथाकलां ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना एवं शाहगंज विकास पुस्तिका के विमोचन के दौरान कहीं। कहा कि प्रदेश सरकार के अभी चार साल पूरे हुए हैं और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। अध्यक्षता एसडीएम राजेश कुमार वर्मा व संचालन पारस यादव ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+