AAP का आरोप- बीजेपी की तरह देश को तोड़ने की राजनीति कर रही कांग्रेस

दिल्ली, 20 अगस्त: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस पर देश को तोड़ने की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान व सांसद भगवंत मान तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता, पंजाब मामलों के सह प्रभारी व दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने वीरवार को पार्टी ऑफिस से संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए यह आरोप लगाए और कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्टीकरण मांगा। इस से पहले इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी व विधायक जरनैल सिंह भी सिद्धू पर हमला बोल चुके हैं।

Raghav Chadha

कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह के सलाहकार की टिप्पणी को लेकर सीधा नवजोत सिद्धू को घेरते हुए भगवंत मान ने कहा कि सिद्धु ने अपने सिपे सलारों के जरिए देश की अखंडता और प्रभुता के खिलाफ जाकर जो बयान दिए हैं,उस से पंजाब व देश की जनता आहत है। आप नेताओं ने सिद्धू को चेतावनी देते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण और देश को बांटने की राजनीति करना बंद करें।

राघव चड्ढा ने कहा कि भले ही सिद्धू कांग्रेस का हिस्सा हैं लेकिन उनके रग रग में अब भी भाजपा रमी हुई है, क्योंकि भाजपा हमेशा से ही देश को बांटने की राजनीति करती आई है तथा सिद्धू भी भाजपा के ही हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने सिद्धू से सवाल किया कि क्या वह कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते? क्या वह चाहते हैं कि कश्मीर को अलग देश का दर्जा मिलना चाहिए? देश के खिलाफ जाकर इस प्रकार के बयान उन्हें शोभा नहीं देते।

उन्होंने सिद्धू से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि उन्हें पंजाब व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए,क्योंकि इस प्रकार के देश विरोधी बयानों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब शूरवीरों की धरती है तथा अपने सलाहकार के माध्यम से सिद्धू का कश्मीर को अलग देश बनाने के बयान ने सीमा पर तैनात पंजाब व देश के जवान का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ उनकी इस प्रकार की टिप्पणी तथा राष्ट्र विरोधी सोच ने सरहद पर शहीद होने वाले जवानों की शहादत पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या जवानों की शहादत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती? आम आदमी पार्टी सिद्धू की इस प्रकार की सोच की निंदा करती है तथा देश की जनता भी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। अपने संकीर्ण सोच तथा ओछी राजनीति करने का खामियाजा उन्हें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+