बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स 2025: भारतीय साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों का सम्मान

Banaras Lit Fest Book Awards 2025: बनारस लिट फेस्ट ने आज बीएलएफ बुक अवार्ड्स 2025 के लिए हिंदी और अंग्रेजी में शॉर्टलिस्ट की गई पुस्तकों की घोषणा की। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय साहित्य में कविता, कथा, कथेतर और अनुवाद श्रेणियों में उत्कृष्ट कृतियों को प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष चयनित कृतियां भारतीय साहित्य की विविधता, इतिहास, पहचान और समकालीन समाज के बहुआयामी स्वरूप को उजागर करती हैं। बनारस लिट फेस्ट का उद्देश्य साहित्यिक नवाचार को प्रोत्साहित करना और उन रचनाकारों को सम्मानित करना है, जिनकी लेखनी समाज को प्रबुद्ध और संवेदनशील बनाती है।

Banaras Lit Fest Book Awards 2025

पुरस्कार समारोह और सम्मान राशि

बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स 2025 के विजेताओं की आधिकारिक घोषणा 23 फरवरी 2025 को दिल्ली स्थित पीएचडीसीसीआई हाउस में होने वाले कर्टेन-रेज़र कार्यक्रम में की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को रु. 51,000 की नकद राशि, एक प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कारों का औपचारिक वितरण 7-9 मार्च 2025 को होटल ताज, वाराणसी में आयोजित बनारस लिट फेस्ट के दौरान किया जाएगा।

साहित्यिक उत्कृष्टता को नया आयाम

बनारस लिट फेस्ट के अध्यक्ष दीपक माधोक ने इस अवसर पर कहा, "बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स साहित्य की शक्ति और उसके सामाजिक प्रभाव का उत्सव है। इस वर्ष की चयनित कृतियाँ विचारोत्तेजक, संवेदनशील और कलात्मक रूप से समृद्ध हैं, जो साहित्य के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती हैं।"

बनारस लिट फेस्ट के संस्थापक एवं सचिव बृजेश सिंह ने कहा, "शॉर्टलिस्ट की गई पुस्तकों में साहित्य की विविध शैलियों और संवेदनाओं का समागम देखने को मिलता है। हमारे निर्णायक मंडल ने अत्यंत परिश्रम के उपरांत इस सूची का चयन किया है। हम भारतीय साहित्य को वैश्विक मंच प्रदान करने और सृजनात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।"

शॉर्टलिस्ट की गई पुस्तकें

  • कबीर पुरस्कार (कविता - हिंदी)
  • कुछ भी वैसा नहीं - उमा शंकर चौधरी (राधा कृष्ण प्रकाशन)
  • आत्मद्रोह - आर. चेतनक्रांति (राजकमल प्रकाशन)
  • नीली बयाज़ - अदनान कफिल दरवेश (राजकमल प्रकाशन)
  • फिर उगना - पार्वती तिर्की (राधा कृष्ण प्रकाशन)
  • मोर्चे पर विदागीत - विहाग वैभव (राजकमल प्रकाशन)
  • राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार (कथेतर - हिंदी)
  • गाय_गेका की औरतें - जोराम तालाम नाबाम (राधा कृष्ण प्रकाशन)
  • अल्लाह नाम की सियासत - हिलाल अहमद (सेतु प्रकाशन)
  • इतिहास में अफ़वाह - शंभूनाथ (वाणी प्रकाशन)
  • गार्जियनता - व्योमेश शुक्ल (रुख़ पब्लिकेशन)
  • बोरसी भर आंच - यतीश कुमार (राधा कृष्ण प्रकाशन)
  • प्रेमचंद पुरस्कार (कथा-साहित्य - हिंदी)
  • अगम बहै दरियाव - शिवमूर्ति (राजकमल प्रकाशन)
  • आउशवित्ज: एक प्रेम कथा - गरिमा श्रीवास्तव (वाणी प्रकाशन)
  • तृन धरि ओट - अनामिका (वाणी प्रकाशन)
  • हमनवाई न थी - तसनीम ख़ान (सेतु प्रकाशन)
  • चक्काजाम - गौतम चौबे (राधा कृष्ण प्रकाशन)
  • महादेवी वर्मा पुरस्कार (अनुवाद - हिंदी)
  • बरफ महल - थारयै वेसोस (अनुवाद: नीलाक्षी सिंह, सेतु प्रकाशन)
  • आज़ादी - चित्रा बैनर्जी दिवाकरूणी (अनुवाद: नवेद अकबर, हार्पर हिंदी)
  • नये भारत में दीमक लगी शहतीरें - परकाला प्रभाकर (अनुवाद: व्यालोक पाठक)
  • सतरंगी दस्तरख्वान - सुमना रॉय और कुणाल रे (अनुवाद: वंदना राग व गीत चतुर्वेदी, राजकमल प्रकाशन)
  • ग्रेट कंचना सर्कस - विश्वास पाटिल (अनुवाद: रवि बुले, वाणी प्रकाशन)
  • सरोजिनी नायडू पुरस्कार (अंग्रेज़ी कविता)
  • टू द मून एंड बैक: लाइफ, लव एंड एवरीथिंग इन-बिटवीन - मारिया गोरेटी (ओम बुक्स इंटरनेशनल)
  • नॉस्टैल्जिया: क्राफ्टिंग अ होम विदिन - महुआ सेन (रेड रिवर)
  • व्हाइट शर्ट्स ऑफ़ समर: न्यू एंड सेलेक्टेड पोएम्स - ममांग दाई (स्पीकिंग टाइगर)
  • माय बॉडी डिडंट कम बिफोर मी: पोएम्स - कुहू जोशी (स्पीकिंग टाइगर)
  • आई'ल हैव इट हियर: पोएम्स - जीत ठाकुर (हार्पर कॉलिन्स)
  • रस्किन बांड पुरस्कार (अंग्रेज़ी कथा साहित्य)
  • द पेशेंट इन बेड नंबर १२ - राज कमल झा (पेंगुइन)
  • आंटीज़ ऑफ़ वसंत कुंज - अनुराधा मारवाह (रूपा)
  • डेक्कन क्वीन: टेक टू - फर्रुख धोंडी (ओम बुक्स इंटरनेशनल)
  • द वुमन हू क्लाइम्ब्ड ट्रीज़ - स्मृति रविंद्र (हार्पर कॉलिन्स)
  • नेवर नेवर लैंड - नमिता गोखले (स्पीकिंग टाइगर)
  • रवींद्रनाथ टैगोर पुरस्कार (अनुवाद - अंग्रेज़ी)
  • फायर बर्ड - पेरुमल मुरुगन (अनुवाद: जननी कन्नन, पेंगुइन)
  • द कीपर ऑफ़ डेसोलेशन: स्टोरीज़ - चंदन पांडेय (अनुवाद: सयारी देबनाथ, हार्पर कॉलिन्स)
  • आई नेम्ड माई सिस्टर साइलेंस - मनोज रूपड़ा (अनुवाद: हांसदा सोवेंद्र शेखर, एका, वेस्टलैंड बुक्स)
  • सकीना'स किस - विवेक शनभाग (अनुवाद: श्रीनाथ पेरूर, पेंगुइन)
  • बॉय, अनलव्ड - दामोदर माउज़ो (अनुवाद: जेरी पिंटो, स्पीकिंग टाइगर)
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार (अंग्रेज़ी गैर-कथा साहित्य)
  • फायर ऑन द गंगा: लाइफ अमंग डेड इन बनारस - राधिका अयंगर (हार्पर कॉलिन्स)
  • भारत राइजिंग: धर्म, डेमोक्रेसी एंड डिप्लोमेसी - उत्पल कुमार (ब्लूवन इंक)
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर: वॉइस ऑफ़ द वॉइसलेस - संतोष सिंह और आदित्य अनमोल (पेंगुइन)
  • हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड - नीरजा चौधरी (अलेफ)
  • टीपू सुल्तान: द सागा ऑफ़ मैसूर'स इंटररेग्नम (१७६०-१७९९) - विक्रम संपत (विंटेज बुक्स)

अन्य विशेष सम्मान

बनारस लिट फेस्ट के अंतर्गत निम्नलिखित विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे:

  • बनारस लिट फेस्ट कालिदास पुरस्कार (निर्धारित भारतीय भाषा के लिए, रु. 51,000)
  • भारतेंदु हरिश्चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (रु. 1,00,000)
  • गोमती देवी एमीनेन्स अवार्ड (सात श्रेणियों में, रु. 21,000)
  • नव भारत सर्जक सम्मान (ग्यारह श्रेणियों में, रु. 11,000)

यह पुरस्कार उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने भारतीय समाज, कला, संस्कृति और साहित्य की समृद्धि तथा भाषाई-सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+