उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया नोटिस पर संज्ञान

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई में उद्योगों को नोटिस दिए जाने के मसले का हल निकालने के लिए मुख्य सचिव एसएस संधू को अधिकृत किया है। मुख्य सचिव को जल्द ही उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं के संबंध में उद्यमियों से वार्ता करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। गुरुवार को उद्योग मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने सेलाकुई में उद्योगों को दिए गए नोटिस के संबंध में अवगत कराया।

After meeting the delegation of entrepreneurs CM Pushkar Singh Dhami took cognizance of the notice

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में विधिक जानकारी लेने के साथ ही इसे सही तरीके से निस्तारित करने के लिए मुख्य सचिव को अधिकृत किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में मुख्य सचिव उद्यमियों से भी वार्ता करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उद्योगों के सामने आ रही अन्य समस्याओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योगों के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की जरूरत है। कोरोना के कारण उद्योगों को खासा नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए कई उद्योग लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं और एनओसी भी नहीं ले पाए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नए सीएम बोले- प्रदेश का विकास है हमारा एजेंडा, सबको मिल रही सस्ती बिजली

सरकार इनमें से ऐसे उद्योगों के नवीनीकरण की फीस जमा कराने की अनुमति दे, जिनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित एरोमा सिटी, फार्मा सिटी व मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि यहां नए उद्यम शुरू किए जा सकें। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र के प्लाट को आनलाइन तरीके से भी खरीदने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में उद्योगपति पंकज गुप्ता, सुनील उनियाल, आइपीएस चावाला, विपुल डाबर व इंदरजीत सिंह आदि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+