उत्तराखंड: पूरे प्रदेश में आप ने किया आंदोलनकारियों के हक में प्रदर्शन

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी ने राज्य आंदोलनकारियों के समर्थन में पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण खत्म करने के बाद राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी कर रहे सभी आंदोलनकारियों को हटाने के लिए सभी विभागों को पत्र जारी कर दिए, जिसके विरोध में जहां आंदोलनकारी नाराज हैं, तो उनके समर्थन में आप पार्टी पूरे जोर शोर से उतर आई है। आप प्रवक्ता ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि, आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने के लिए आप पार्टी ने संकल्प लिया है कि, हर आंदोलनकारी के न्याय की लडाई को तब तक लड़ा जाएगा जब तक सरकार इनके हक में न्यायालय नहीं जाती। उन्होंने कहा कि, पृथक राज्य आंदोलन में 40 से अधिक लोगों ले अपनी शहादतें दी, कई आंदोलनकारियों ने पुलिस की गोली खाई और कई आंदोलनकारी जेल गए। उन्होंने बताया कि, क्या इस दिन के लिए आंदोलनकारियों ने पृथक राज्य के लिए लड़ाई लड़ी।

AAP protested in support of Uttarakhand state movement fighters

उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में दिए जाने वाले आरक्षण से वंचित करने के विरोध में ये प्रदर्शन पूरे प्रदेश में किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं में दिए जा रहे आरक्षण पर कोर्ट के फैसले में इसे असवेधानिक बताने के बाद इसके लिए कोई ठोस पैरवी नहीं की गई। ये मामला 2011 से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चल रहा था। लेकिन सरकारों की असंवेदनशीलता एंव लचर पैरवी के कारण उच्च न्यायालय ने मार्च 2018 में उस आरक्षण को निरस्त कर दिया। सरकार को इस आदेश को निष्प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा में कानून बनाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा ना करते हुए, आंदोलनकारियों के अधिकारों का हनन किया है और दूसरी तरफ अपने रिश्तदारेां को चोर दरवाजे से नौकरी देने का काम किया है।

अगर सरकार वाकई में आंदोलनकारियों की हितैषी होती तो सरकार इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देती या फिर कानून बनाती, लेकिन यह दर्शाता है कि, सरकार को उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावना से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने बताया कि, आज आप पार्टी नेताओं ने सभी 70 विधानसभाओं में शहीद स्मारकों और बाजारों में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि खटीमा, मसूरी, पौडी, केदारनाथ, सितारगंज, बाजपुर, कपकोट, कालाढुंगी, ऋषिकेश, नानकमत्ता, अल्मोडा सोमेश्वर, समेत तमाम विधानसभाएं हैं जहां आंदोलनकारी और शहीदों को याद कर उनके समर्थन में आज आप पार्टी ने प्रदर्शन किया।

उन्होंने ये भी कहा कि जब तक आंदोलनकारियों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक आप पार्टी आंदोनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है और उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी जिसके लिए कल आप कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल जाकर संकल्प भी लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+