गहलोत सरकार पर AAP के सांसद संजय सिंह का तंज, कोरोना से निपटने के लिए हमारी तरह करो काम

जयपुर, मई 22। कोरोना काल में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी बयानबाजी के बीच आम आदमी पार्टी लगातार सेवा कार्यों में लगी हुई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं से राजस्थान की गहलोत सरकार पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर कोरोना पीड़ित परिवारों को मदद करने का दबाव बनाने के निर्देश दिए हैं।

Sanjay singh

आप पार्टी की प्रदेश ईकाई की कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों से साथ हुए एक वर्चुअल संवाद में सांसद संजय सिंह ने कई निर्देश और सुझाव दिए। सांसद ने कोरोना काल के दौरान राजस्थान इकाई के कामकाज का रिव्यू किया और साथ ही आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान सह प्रभारी खेमचंद जागिरदार, प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री, महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति पाठक भी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना पीडित परिवारों को दी जा रही मदद को राजस्थान में भी प्रचारित किया जाए और इसके जरिये राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण करने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि वेक्सिनेशन के रजिस्ट्रशन में लोगों को मदद की जरूरत है।

सांसद संजय सिंह ने आप पार्टी लोगों से कोरोना पीड़ित लोगों की सेवा इस प्रकार करने को कहा जिससे उनका संगठन दूसरी पार्टियों से अलग दिखायी दें और लोगों तक राहत पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+