आप ने जताया डीडीए के मास्टर प्लान का विरोध, भारती बोले-बीजेपी नहीं मानी तो होगा आंदोलन
नई दिल्ली, 11 अगस्त: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने लाखों लोगों को बेघर करने के लिए मास्टर प्लान-2041 में घनी आबादी वाले इलाकों से सड़क निकालने की योजना बनाई है। सीएम अरविंद केजरीवाल का आदेश है कि एक भी व्यक्ति का दिल्ली में घर टूटना नहीं चाहिए। भाजपा सीधी तरह मानती है तो ठीक नहीं तो 'आप' आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित डीडीए का मास्टर प्लान 2041 जमीनी हकीकत से काफी दूर है। आबादी क्षेत्र से निकाली गईं सड़कों को मास्टर प्लान से हटाया जाए और वैकल्पिक रास्ते देखे जाएं।

भारती ने बताया कि उपराज्यपाल को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मास्टर प्लान में संशोधन करें और दिल्ली के जिन आबादी वाले इलाकों से सड़कें निकल रहीं हैं, उनमें बदलाव किया जाए। दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अवैध कॉलोनियों में हजारों करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई हैं। छतरपुर विधायक करतार सिंह ने कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने आया नगर कॉलोनी से 2-3 रोड निकालने की योजना बनाई है। इससे लाखों लोगों के घर टूटेंगे। देवली विधायक प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में छतरपुर से लेकर देवली, संगम विहार सहित तमाम अवैध कॉलोनियों में गरीब लोगों के घरों से सड़क निकालने की योजना बनाई गई है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती, छतरपुर विधायक करतार सिंह, देवली विधायक प्रकाश ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली का विकास किस तरह होगा, इसका फैसला मास्टर प्लान से होता है। दिल्ली में अभी मास्टर प्लान 2021 लागू है। डीडीए में कुछ महीने से मास्टर प्लान-2041 को लागू करने की तैयारी की है। डीडीए ने दिल्लीवासियों से मास्टर प्लान-2041 को लेकर 23 अगस्त तक सुझाव मांगे हैं, लेकिन डीडीए की ओर से जो अब 2041 मास्टर प्लान बना है, वो जमीनी हकीकत से काफी दूर है। भाजपा शासित डीडीए ने मास्टर प्लान के जरिए हजारों-लाखों लोगों को बेघर करने की ठान ली है। घनी आबादी वाले इलाकों से कागजों पर सड़क निकाल दी है, जबकि एक गरीब आदमी एक आशियाना बनाने के लिए ताउम्र मेहनत करता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है। केजरीवाल सरकार के आने से पहले यहां हालात बहुत खराब थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए, ताकि अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोग को मूलभूत सुविधाएं मिल पाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जिससे हम वोट लेते हैं, वह भले कहीं भी रहता हो, उन सबका सरकार से काम करवाने का हक है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करोड़ खर्च करके वहां पर नालियां, सड़कें, सीवर, पानी लाइट सीसीटीवी, वाई-फाई लगवाए हैं। वहीं भाजपा शासित डीडीए ने जमीनी हकीकत से दूर कागज पर प्लान बना दिया कि इस कॉलोनी से 100 फीट का रोड निकाला जाएगा। इससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में जब कोई भी विभाग, संस्था जनता को परेशान करती है, तो लोग राहत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचते हैं।
विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि छतरपुर विधायक और देवली विधायक ने लोगों की परेशानी मुख्यमंत्री को बताई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है कि हमारे रहते हुए दिल्ली में इस तरह की अफरा-तफरी कैसे मच सकती है। मैं डीडीए में सदस्य हूं। उसके नाते में इस मुद्दे को अपने हाथों में लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसे कई इलाके और भी होंगे, जहां मास्टर प्लान 2041 के जरिए भाजपा गरीब लोगों के आशियाने को उजाड़ रही है। इस तरह की और कॉलोनी आने वाले दिनों में आगे आएंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की हरकतें बंद करें। मास्टर प्लान-2041 को जनता की जरूरतों को देखकर बनाया जाए। उन सभी सड़कों को आबादी क्षेत्र से हटाया जाए और वैकल्पिक रास्ते देखे जाएं। आम आदमी पार्टी की सरकार एक भी व्यक्ति का दिल्ली में घर टूटने नहीं देगी। अरविंद केजरीवाल का साफ आदेश है कि किसी गरीब का घर टूटने नहीं देंगे। भाजपा सीधी तरह मान जाती है, तो ठीक है। यदि आंदोलन करना पड़ा, तो उससे भी हम नहीं चूकेंगे। अरविंद केजरीवाल की पूरी जिंदगी इसी काम में लगी है कि किस प्रकार से उनका हक दिलाया जाए, जिनसे आज तक उनका हक दूर रहा है।
सोमनाथ भारती ने कहा कि डीडीए की आज बैठक हुई थी। आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री की तरफ से उपराज्यपाल को बाकायदा स्पष्ट शब्दों में कहा कि मास्टर प्लान के माध्यम से भाजपा पूंजीपति के हाथों में खेल रही है। इसको हम दिल्ली में नहीं होने देंगे। हमने चेतावनी दी है कि कि मास्टर प्लान में संशोधन करें और पूरी दिल्ली में कोई ऐसा इलाका हो, जहां की आबादी से सड़क निकल रही हो तो उसे तुरंत बदला जाए, नहीं तो आम आदमी पार्टी आंदोलन पर उतर आएगी।
छतरपुर विधायक करतार सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी हकीकत है कि ऐसे लोग जो जीवन में मुश्किल से एक बड़ा घर बना पाते हैं, उनके घरों को इस तरह से बर्बाद करने का प्लान भाजपा शासित डीडीए ने बनाया है। जब यह बात हमें पता चली कि नगर की कॉलोनी से 2-3 रोड निकालने की योजना बनाई गई है। उसमें 10-20 नहीं बल्कि हजारों मकान उसके अंदर टूटते हैं और लाखों लोग उससे प्रभावित होते हैं। हमने इसके बाद सीएम केजरीवाल से बात की है कि इस तरह से बहुत बड़ा अन्याय मास्टर प्लान 2041 के जरिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तत्काल सोमनाथ भारती को बुलाया और कहा कि इसको जाकर कर देखिए और इसको डीडीए में उठाइए, क्योंकि आप डीडीए में सदस्य हैं।
सोमनाथ भारती अगले ही दिन मौके पर गए और निरीक्षण किया। उसी दिन सभी लोगों को स्पष्ट कर दिया कि जो बहुत बड़ा अन्याय डीडीए करने जा रही है, हम उसको नहीं होने देंगे। आज मुझे बहुत बड़ी खुशी हुई कि डीडीए की बैठक में सोमनाथ भारती ने बड़े जोर-शोर से इस बात को रखा है कि मास्टर प्लान को बदलिए। आया नगर और पूरी दिल्ली में एक भी घर मास्टर प्लान 2041 की वजह से नहीं टूटने देंगे।
देवली विधायक प्रकाश ने कहा कि डीडीए ने भाजपा के दबाव में गरीब लोगों के आशियाने पर सड़क बनाने का फैसला किया, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। डीडीए ने मास्टर प्लान 2021 बनाया था, उसमें भी यह सड़क नहीं थी। ऐसा क्या कारण है कि दिल्ली में छतरपुर से लेकर देवली, संगम विहार और तमाम ऐसी अवैध कॉलोनियों के गरीब लोगों के घरों से सड़के निकालने की योजना बनाई है। संगम विहार एम ब्लॉक में जाकर हमने कल सर्वे किया और देखा कि 40 साल से लोग वहां पर रह रहे हैं। वह मल्कियत की जमीन है, किसी वन विभाग की जमीन नहीं है। वहां के लोगों ने पैसे जोड़ जोड़ कर अपनी मेहनत से आशियाना खरीदा है। डीडीए के मास्टर प्लान 2041 का विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि डीडीए को रोड बनानी है, तो स्थानीय आरडब्ल्यूए और क्षेत्रीय विधायक से पूछ लें कि डीडीए मास्टर प्लान बनाना चाहता है। ऐसा नहीं हो सकता कि आप मास्टर प्लान 2041 वेबसाइट पर डाल दें कि यहां से सड़क निकलेगी और आपके मकान की रजिस्ट्री अब बंद हो जाएगी। डीडीए को जो करना चाहिए वह नहीं कर रहा है। भाजपा, डीडीए के माध्यम से अवैध काम कर रही है। छतरपुर में ग्रामसभा की जमीन राजस्व विभाग से डीडीए को हैंडोओवर हो गई है। भूमाफिया इन जमीनों पर गलत तरीके से कब्जा कर रहे हैं। उसकी रजिस्ट्री भी अधिकारियों ने कर दी। यह तमाम काम जो डीडीए को नहीं करने चाहिए वह काम भाजपा डीडीए के माध्यम से करा रही है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications