पंजाब: दलित बच्चों के वजीफे का पैसा हड़पने का आरोप, आप ने की दो मंत्रियों पर केस दर्ज करने की मांग

जलंधर, जून 10: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने अनुसूचित जातियों के साथ संबंधित दो लाख विद्यार्थियों के वजीफे की रकम हड़पने का दोष लगाते वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सामाजिक भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ पंजाब पुलिस प्रमुख से एससी-एसटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही पंजाब सरकार को एक हफ्ते के अंदर वजीफे की रकम जारी करने चेतावनी भी दी है।

AAP

इस मामले संबंधी जालंधर में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और अन्य नेताओं ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी ने 2017 के चुनाव दौरान वायदा किया था कि अकाली भाजपा सरकार की तरफ से एससी विद्यार्थियों के वजीफे में किए घोटाले की जांच करवाई जाएगी, लेकिन कैप्टन सरकार ने कथित दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दोष लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आ कर एससी विद्यार्थियों के वजीफे की रकम दूसरे कार्यों पर खर्च करके एक बड़ा घोटाला किया है, जिस कारण आज पंजाब में दो लाख एससी विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद हो चुका हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस घोटाले संबंधी उन्होंने पंजाब पुलिस के प्रमुख को पत्र लिख कर कैबिनेट मनप्रीत सिंह बादल और कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट अधीन मामला दर्ज करने की मांग की है, क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में घोटाला करके वजीफे के पैसों का गलत इस्तेमाल किया है, जिस कारण पंजाब के प्राइवेट कॉलेजों की ओर से लगभग दो लाख से अधिक दलित विद्यार्थियों के रोल नंबर रोक लिए गए हैं।

चीमा ने कहा वजीफे की रकम न मिलने के कारण इन विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है। यह विद्यार्थी अपनी डिग्री प्राप्त करने से इसी लिए वंचित रह गए कि वह दलित वर्ग से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों से शिक्षा प्राप्ति का हक छीनने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी बेहद जरूरी है। दलित बच्चे पहले ही अनेकों मुसीबतों बर्दाश्त कर ऊंची शिक्षा तक पहुंचते हैं, परंतु ऐसे हालातों में मंत्रियों के घोटालों के कारण उनका भविष्य धुंधला हो जाना अति चिंताजनक और निंदनीय है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से लम्बे समय से इस मुद्दे से सबंन्धित बार-बार आवाज उठाई गई है, परंतु दलित विद्यार्थियों को लूटने वाले मंत्रियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दोष लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रदेश के कामों में कोई रूचि नहीं ले रहे और उनको दलित विद्यार्थियों की कोई प्रवाह नहीं है।

चीमा ने पंजाब पुलिस के प्रमुख से मांग की है कि इस घोटाले में शामिल मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ दलित बच्चों के हक मारने और उनका भविष्य खराब करने के दोष के अंतर्गत एससी-एसटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसा किया जाना अति जरूरी है जिससे भविष्य में कोई भी दलित बच्चों के भविष्य के साथ इस प्रकार खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

चीमा ने कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आम आदमी पार्टी पंजाब की कैप्टन सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करेगी। इस दौरान विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, विधायक बलदेव सिंह जैतो, सीनियर नेता मनविन्दर सिंह ग्यासपुरा, लाल चंद कटरूचक्क, डॉ. शिव दियाल मल्ली, सुरिन्दर सोढी, हरमिन्दर बख्शी व दर्शन लाल भक्त भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+