दिल्‍ली नगर निगम चुनाव से पहले BJP को झटका, राज कुमार बल्लन ने थामा AAP का हाथ

नई दिल्‍ली। दिल्ली के तीनों नगर निगमों (उत्तरी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम) का चुनाव होने में एक साल से भी कम समय बचा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी पूर्वी जिला से कद्दावर नेता राज कुमार बल्लन ने पार्टी बाय-बाय कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। राजकुमार फिलहाल घोंडा विधानसभा क्षेत्र से निगम पार्षद हैं। उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज कुमार बल्लन पूर्वी नगर निगम में शिक्षा समिति में चेयरमैन भी रहे हैं।

दिल्‍ली नगर निगम चुनाव से पहले BJP को झटका, राज कुमार बल्लन ने थामा AAP का हाथ

AAP के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में राजकुमार बल्लन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राजकुमार बल्लन ने कहा कि 1980 से भाजपा का सदस्य रहा हूं। भाजपा की केंद्र सरकार राज्य सरकारों को परेशान कर रही है। दिल्ली के लोग भाजपा के नेताओं के व्यवहार से व्यथित हैं। भाजपा छोड़ने की पीड़ा उन्हें है, लेकिन ऐसा करना जरूरी हो गया था। इसी साल मार्च महीने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सनपाल भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर महेंद्र कुमार सनपाल को 'AAP' की सदस्यता दिलाई। महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे और मौजूदा समय में वह भाजपा सिंधी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्र कुमार सनपाल दिल्ली से लेकर गुजरात तक भाजपा के लिए काम किया है। आम आदमी पार्टी में इससे पहले भी कई भाजपा के नेता शामिल हो चुके हैं। पिछले एक साल के दौरान भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+