Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

द्वितीय बीएलएफ बुक अवॉर्ड्स 2026 : भारतीय साहित्य के सम्मान का उत्सव

award

  • द्वितीय बीएलएफ बुक अवॉर्ड्स 2026 : भारतीय साहित्य के सम्मान का उत्सव
  • नामांकन 1 सितम्बर 2025 से शुरू

बनारस लिट फेस्ट (बीएलएफ) ने द्वितीय बीएलएफ बुक अवॉर्ड्स 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में फिक्शन, नॉन-फिक्शन, कविता और अनुवाद की श्रेणियों में प्रकाशित श्रेष्ठ कृतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। पात्रता के लिए पुस्तक का प्रकाशन जनवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच होना आवश्यक है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025 है, जबकि प्रक्रिया 1 सितम्बर 2025 से शुरू होगी।

2nd BLF Book Awards 2026

पुरस्कार का उद्देश्य

  • बीएलएफ बुक अवॉर्ड्स का उद्देश्य विविध भाषाओं, विचारों और दृष्टिकोणों को सामने लाकर
  • भारतीय साहित्य को और अधिक समृद्ध एवं जीवंत बनाना है।
  • बनारस लिट फेस्ट के अध्यक्ष दीपक मधोक ने कहा"भाषाओं को प्रोत्साहन और उन्हें सशक्त
  • बनाना बीएलएफ बुक अवॉर्ड्स का मुख्य उद्देश्य है। हम असाधारण लेखन को सामने लाकर
  • पाठकों को भारतीय साहित्य का सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना चाहते हैं।"

पुरस्कार श्रेणियां एवं सम्मान

  • श्रेणियां: फिक्शन, नॉन-फिक्शन, कविता, अनुवाद (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में)
  • पुरस्कार राशि: प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ₹51,000 नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र
  • निर्णय प्रक्रिया: साहित्यकारों, आलोचकों और विद्वानों की एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा चयन

नामांकन प्रक्रिया

  • स्व-नामांकन: लेखक अपनी प्रविष्टियां ईमेल द्वारा [email protected] या
  • [email protected] पर भेज सकते हैं।
  • प्रकाशक नामांकन: प्रकाशक, बीएलएफ सचिवालय के माध्यम से श्रेणीवार नामांकन भेज सकते हैं।

चयन क्रम

  • लॉन्गलिस्ट: 8 पुस्तकें - घोषणा 9 दिसम्बर 2025
  • शॉर्टलिस्ट: 4 पुस्तकें - घोषणा 20 दिसम्बर 2025
  • विजेताओं की घोषणा: 4 जनवरी 2026, बीएलएफ के सोशल मीडिया और प्रेस
  • विज्ञप्ति के माध्यम से

बीएलएफ के सचिव बृजेश सिंह ने कहा"स्व-नामांकन की सुविधा से यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक,पारदर्शी और समावेशी बनती है, जिससे सभी लेखकों को समान अवसर मिलता है।"

विशेष भाषा सम्मान - कालिदास पुरस्कार

अनुसूचित भारतीय भाषाओं में साहित्यिक उत्कृष्टता के लिए कालिदास पुरस्कार प्रदान कियाजाएगा, जिसकी राशि ₹51,000 होगी। इस पहल का उद्देश्य भारत की बहुभाषी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और विविध भाषाओं में सृजन को प्रोत्साहित करना है।

युवा लेखक पुरस्कार

युवा लेखक पुरस्कार 30 वर्ष से कम आयु के लेखक को प्रदान किया जाएगा। पात्रता हेतुपुस्तक का प्रकाशन जनवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच होना आवश्यक है। इस पुरस्कार की राशि ₹51,000 है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी की सृजनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उनके साहित्यिक योगदान का सम्मान करना है।

साहित्य विविध भाषाओं को जोड़ने की शक्ति रखता है

कोर टीम के सदस्य अशुतोष कुमार ठाकुर ने कहा, 'पिछले वर्ष की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि साहित्य विविध भाषाओं को जोड़ने की शक्ति रखता है। इस बार हमारा उद्देश्य है कि पुरस्कारों को और सार्थक बनाया जाए तथा 'युवा लेखक पुरस्कार' के माध्यम से नई पीढ़ी की प्रतिभा को भी वैश्विक मंच प्रदान किया जाए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+