Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ज़ोरामथंगा

ज़ोरामथंगा
ज़ोरामथंगा पूर्वोत्तर भारत के सक्रिय राजनेता हैं और वर्तमान में वे मिज़ोरम के मुख्‍यमंत्री। जोरम थंगा दिसम्‍बर 1998 से दिसम्‍बर 2008 तक लगातार दो कार्यकालों में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। मिज़ोरम पहले असम का भाग था। इसे अलग राज्‍य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर किये गये आंदोलन में मिज़ो नेशनल फ्रंट के बैनर तले ज़ोरामथंगा ने अपने नेता लालडेंगा के नेतृत्‍व में कई पहल कीं। मिज़ोरम को अलग राज्‍य का दर्जा मिलने के बाद जब एमएनएफ को राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्‍त हुआ, तो वे पार्टी के नेता बन गये। ज़ोरामथंगा के पांच भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें वे दूसरे नंबर के भाई हैं। जोरामथंगा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा 1950 से 1954 तक अपने गृह जनपद में पूरी की। 1956 में वे साउथ खॉबंग चले गये जहां से उन्‍होंने छठी कक्षा की पढ़ाई पूरी की। 1957 से 1960 तक उन्‍होंने चंपाई गांधी मेमोरियल हाईस्‍कूल में दसवीं तक पढ़ाई की। कॉलेज शिक्षा उन्‍होंने मणिपुर के डीएम कॉलेज से पूरी की। स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त करने के बाद वे मिज़ो नेशनल फ्रंट में शामिल हो गये और मिज़ो फ्रीडम मूवमेंट में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेने लगे।. .
By Rashmi | Monday, December 17, 2018, 10:24:16 PM [IST]

ज़ोरामथंगा जीवनी

ज़ोरामथंगा पूर्वोत्तर भारत के सक्रिय राजनेता हैं और वर्तमान में वे मिज़ोरम के मुख्‍यमंत्री। जोरम थंगा दिसम्‍बर 1998 से दिसम्‍बर 2008 तक लगातार दो कार्यकालों में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। मिज़ोरम पहले असम का भाग था। इसे अलग राज्‍य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर किये गये आंदोलन में मिज़ो नेशनल फ्रंट के बैनर तले ज़ोरामथंगा ने अपने नेता लालडेंगा के नेतृत्‍व में कई पहल कीं। मिज़ोरम को अलग राज्‍य का दर्जा मिलने के बाद जब एमएनएफ को राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्‍त हुआ, तो वे पार्टी के नेता बन गये। ज़ोरामथंगा के पांच भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें वे दूसरे नंबर के भाई हैं। जोरामथंगा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा 1950 से 1954 तक अपने गृह जनपद में पूरी की। 1956 में वे साउथ खॉबंग चले गये जहां से उन्‍होंने छठी कक्षा की पढ़ाई पूरी की। 1957 से 1960 तक उन्‍होंने चंपाई गांधी मेमोरियल हाईस्‍कूल में दसवीं तक पढ़ाई की। कॉलेज शिक्षा उन्‍होंने मणिपुर के डीएम कॉलेज से पूरी की। स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त करने के बाद वे मिज़ो नेशनल फ्रंट में शामिल हो गये और मिज़ो फ्रीडम मूवमेंट में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेने लगे।

और पढ़ें

ज़ोरामथंगा निजी जीवन

पूरा नाम ज़ोरामथंगा
जन्म तिथि 13 Jul 1944 (उम्र 81)
जन्म स्थान चंपाई
पार्टी का नाम Mizo National Front
शिक्षा Graduate
व्यवसाय राजनेता
पिता का नाम दारफुंगा
माता का नाम वंचनुआइंचिंगी
जीवनसाथी का नाम रोनेइहसंगी
जीवनसाथी का व्यवसाय सरकारी नौकरी
संतान 1 पुत्र 1 पुत्री

ज़ोरामथंगा शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹2.18 CRORE
सम्पत्ति
₹2.18 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

ज़ोरामथंगा के बारे में रोचक जानकारी

1966 में, ज़ोरामथंगा मिज़ो नेशनल फ्रंट के मिज़ो फ्रीडम मूवमेंट के अंतर्गत अंडरग्राउंड मूवमेंट यानी आंदोलन में शामिल हो गये और शहर छोड़ कर जंगलों में रहने लगे। जंगलों में रहकर उन्‍होंने आंदोलन की तमाम गतिविधियों को अंजाम दिया। उन्‍होंने रन बंग इलाके के सचिव के रूप में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। आगे चलकर वे एमएनएफ के प्रमुख लालडेंगा के सचिव बन गये और पूर्वी पाकिस्‍तान (जो अब बांग्‍लादेश है) चले गये। विद्रोह के दौरान भारतीय सेना ने उन्‍हें गिरफ्तार किया और असम राइफल्‍स के क्‍वार्टर गार्ड में बंदी बनाकर रखा।

ज़ोरामथंगा का राजनीतिक जीवन

  • 2018: एमएनएफ ने एक बार फिर से ज़ोरामथंगा के नेतृत्‍व में विधानसभा चुनाव लड़ा और 40 में से 26 सीटें जीत कर पार्टी सत्‍ता में आ गई। साथ ही ज़ोरामथंगा को मिज़ोरम का मुख्‍यमंत्री चुना गया। इससे पहले कांग्रेस नेता लालथानहवला राज्‍य के सीएम थे।
  • 2013: उन्‍होंने ईस्‍ट तुपुई से चुनाव लड़ा लेकिन टी संगकुंगा के विरुद्ध वे हार गये। साथ ही उनकी पार्टी भी चुनाव जीतने में विफल रही। एमएनएफ को 40 में से मात्र 5 सीटें मिलीं।
  • 2008: उन्‍होंने चंपाई की दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर वे हर गये।
  • 1998: ज़ोरामथंगा के नेतृत्‍व में एमएनएफ ने विधानसभा चुनाव जीता और ज़ोरामथंगा मिज़ोरम के पांचवें मुख्‍यमंत्री बने। उन्‍होंने दो कार्यकाल पूरे किये। पहला 2 दिसम्‍बर 1998 से 4 दिसम्‍बर 2003 और दूसरा 4 दिवम्‍बर 2003 से 11 दिसम्‍बर 2008।
  • 1990: लालडेंगा के निधन के पश्‍चात, ज़ोरामथंगा को मिज़ो नेशनल फ्रंट का अध्‍यक्ष चुना गया।
  • 1987: लालडेंगा के नेतृत्‍व में ज़ोरामथंगा ने वित्‍त एवं शिक्षा मंत्री का पद संभाला।
  • 1986: जब मिज़ोरम भारत का 23वां राज्‍य बना, तब ज़ोरामथंगा अंतरिम सरकार में मंत्री बने।
  • 1979: वे एमएनएफ के उपाध्‍यक्ष बने।
  • 1969: पार्टी प्रमुख लालडेंगा ने उन्‍हें अपना सचिव नियुक्‍त किया। ज़ोरामथंगा इस पद पर सात वर्ष तक रहे।
  • 1966: ज़ोरामथंगा मिज़ो नेशनल फ्रंट में शामिल हुए और मिज़ो फ्रीडम मूवमेंट यानी मिज़ो आज़ादी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेने लगे। वे रनबंग इलाके में तीन साल तक सचिव रहे।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+