Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत एक भारतीय राजनेता हैं। उत्तराखंड के पौरी गढवाल के एक छोटे से गा‍ँव सीरों में जन्मे और पले-बढे तीरथ सिंह रावत ने हेमबती नंदन गढवाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से समाज-शास्त्र में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

समाज सेवा में अभिरुचि के साथ-साथ वे छात्र राजनीति में भी सक्रीय थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य और संगठन मंत्री भी थे। वे बतौर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ भी काम कर चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के आरंभिक सदस्यों में से एक हैं और राम मंदिर आंदोलन में सक्रीय भूमिका के कारण दो महीने के कारावास की सज़ा भी काट चुके हैं।

वैसे तो उनका विधायी जीवन उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद के रूप में शुरु हुआ लेकिन वे अलग उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष में सर्वथा शामिल थे और जब इस हिमालयी प्रदेश को अलग राज्य बनाया गया तो वे इसके प्रथम शिक्षा मंत्री बने। वे भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।
2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गढवाल संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सांसद चुने जाने के बाद संसद की अनेक स्थायी समितियों के सदस्य भी बने। 10 मार्च 2021 को उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
अचानक चार महीने के भीतर ही संवैधानिक कारणों से तीरथ सिंह रावत को मुख्य मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। दरअसल जब वे मुख्य मंत्री बने तो लोक सभा के सदस्य थे और मुख्य मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें छः महीने के अंदर विधान मंडल दल का सदस्य बनने की जरूरत थी। यद्यपि राज्य के दो विधान सभा क्षेत्र हल्द्वानी और गंगोत्री उपचुनाव के लिए रिक्त थे किंतु अगले साल के आरंभ में ही खत्म हो रहे राज्य विधान सभा के कार्यकाल के मद्देनजर वहा‍ँ चुनाव की संभावना कम ही है।. .
By Keshav Karna | Friday, July 2, 2021, 10:24:10 PM [IST]

तीरथ सिंह रावत जीवनी

तीरथ सिंह रावत एक भारतीय राजनेता हैं। उत्तराखंड के पौरी गढवाल के एक छोटे से गा‍ँव सीरों में जन्मे और पले-बढे तीरथ सिंह रावत ने हेमबती नंदन गढवाल विश्वविद्यालय श्रीनगर से समाज-शास्त्र में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

समाज सेवा में अभिरुचि के साथ-साथ वे छात्र राजनीति में भी सक्रीय थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य और संगठन मंत्री भी थे। वे बतौर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ भी काम कर चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के आरंभिक सदस्यों में से एक हैं और राम मंदिर आंदोलन में सक्रीय भूमिका के कारण दो महीने के कारावास की सज़ा भी काट चुके हैं।

वैसे तो उनका विधायी जीवन उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद के रूप में शुरु हुआ लेकिन वे अलग उत्तराखंड राज्य के लिए संघर्ष में सर्वथा शामिल थे और जब इस हिमालयी प्रदेश को अलग राज्य बनाया गया तो वे इसके प्रथम शिक्षा मंत्री बने। वे भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।
2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गढवाल संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सांसद चुने जाने के बाद संसद की अनेक स्थायी समितियों के सदस्य भी बने। 10 मार्च 2021 को उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
अचानक चार महीने के भीतर ही संवैधानिक कारणों से तीरथ सिंह रावत को मुख्य मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। दरअसल जब वे मुख्य मंत्री बने तो लोक सभा के सदस्य थे और मुख्य मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें छः महीने के अंदर विधान मंडल दल का सदस्य बनने की जरूरत थी। यद्यपि राज्य के दो विधान सभा क्षेत्र हल्द्वानी और गंगोत्री उपचुनाव के लिए रिक्त थे किंतु अगले साल के आरंभ में ही खत्म हो रहे राज्य विधान सभा के कार्यकाल के मद्देनजर वहा‍ँ चुनाव की संभावना कम ही है।

और पढ़ें

तीरथ सिंह रावत निजी जीवन

पूरा नाम तीरथ सिंह रावत
जन्म तिथि 09 Apr 1964 (उम्र 62)
जन्म स्थान सीरों, पौरी गढवाल, उत्तराखंड
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा M.A.
व्यवसाय राजनीति, समाज सेवा, कृषि
पिता का नाम श्री कलम सिंह रावत
माता का नाम श्रीमती गौरा देवी
जीवनसाथी का नाम डॉ. रश्मि रावत
जीवनसाथी का व्यवसाय व्याख्याता
वेबसाइट http://www.tirathsinghrawat.com/

तीरथ सिंह रावत शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹1.15 CRORE
सम्पत्ति
₹1.5 CRORE
उत्तरदायित्व
₹35 LAKHS

तीरथ सिंह रावत के बारे में रोचक जानकारी

तीरथ सिंह रावत एक कुशल अध्येता हैं।
वे उन गिने-चुने नेताओं में से हैं जो दो अलग-अलग राज्यों के विधान मंडल के सदस्य रहे हों।
वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य थे।
फिर अलग उत्तराखंड राज्य के प्रथम शिक्षा मंत्री बने।
वे उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य थे।

तीरथ सिंह रावत का राजनीतिक जीवन

  • 2021: तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पद से 2 जुलाई 2021 को त्यागपत्र दे दिया।
  • 2021 : 10 मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत को त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर उत्तराखंड का मुख्य मंत्री बनाया गया।
  • 2019 : 2019 के आम चुनाव में उत्तराखंड के गढवाल संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सदस्य चुने गये।
  • 2017 : वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने।
  • 2013 : वे उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष बनाए गये।
  • 2012 : रावत उत्तराखंड विधान सभा में विधायक बने और 2017 तक इस पद पर बने रहे।
  • 2000 : जब उत्तराखंड पृथक राज्य बना तो वे इसके प्रथम सिक्षा मंत्री बने।
  • 1997 : तीरथ सिंह रावत उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद चुने गये।

पूर्व इतिहास

  • 1999: 9 दिसंबर 1999 को डॉ. रश्मि रावत के साथ विवाह-बंधन में बंधे।
  • 1983: तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक बने।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+