Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

थावर चंद गहलोत

थावर चंद गहलोत
डॉ थावर चंद गहलोत एक भारतीय राजनेता हैं, जो वर्तमान में मोदी मंत्रालय में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री पद पर आसीन हैं। वह अनुसूचित जातियों के लिये बीजेपी का सबसे उल्लेखनीय चेहरा हैं। वह मध्य प्रदेश के शाजापुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जन्म 18 मई 1948 को रुपेटा गांव में हुआ था। यह गांव मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। गहलोत ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, मध्यप्रदेश से बीए की पढ़ाई की है। उन्होंने 1 मई 1965 को अनीता गहलोत से विवाह किया और उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। गहलोत ने अपने कॉलेज के दिनों से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरु कर दी थी।. .
By Rashmi | Tuesday, October 9, 2018, 05:39:29 PM [IST]

थावर चंद गहलोत जीवनी

डॉ थावर चंद गहलोत एक भारतीय राजनेता हैं, जो वर्तमान में मोदी मंत्रालय में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री पद पर आसीन हैं। वह अनुसूचित जातियों के लिये बीजेपी का सबसे उल्लेखनीय चेहरा हैं। वह मध्य प्रदेश के शाजापुर के निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जन्म 18 मई 1948 को रुपेटा गांव में हुआ था। यह गांव मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। गहलोत ने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, मध्यप्रदेश से बीए की पढ़ाई की है। उन्होंने 1 मई 1965 को अनीता गहलोत से विवाह किया और उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। गहलोत ने अपने कॉलेज के दिनों से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरु कर दी थी।

और पढ़ें

थावर चंद गहलोत निजी जीवन

पूरा नाम थावर चंद गहलोत
जन्म तिथि 18 May 1948 (उम्र 77)
जन्म स्थान गांव रुपेटा (नागदा), जिला. उज्जैन (मध्य प्रदेश)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय कृषिविद्, व्यापारी और राजनेता
पिता का नाम श्री रामलाल जी गहलोत
माता का नाम श्रीमती सुमन बाई
जीवनसाथी का नाम श्रीमती अनीता गहलोत
जीवनसाथी का व्यवसाय NA
संतान 3 पुत्र 1 पुत्री

थावर चंद गहलोत शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹20.17 LAKHS
सम्पत्ति
₹20.17 LAKHS
उत्तरदायित्व
N/A

थावर चंद गहलोत के बारे में रोचक जानकारी

गहलोत ने साहित्यिक हित 'विधायनी' के लिए लेख लिखकर उसमें योगदान दिया है, जो मध्य प्रदेश की विधान सभा द्वारा प्रकाशित एक त्रैमासिक पत्रिका 'विद्यायनी' है। 'बाला समाज' नामक संगठन के माध्यम से गहलोत शोषित वर्गों के लिए काम करते हैं।

थावर चंद गहलोत का राजनीतिक जीवन

  • 2018: उन्हें राज्यसभा (दूसरी बार) के लिए फिर से निर्वाचित किया गया था।
  • 2014: 27 मई 2014 को वह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री बने।
  • 2012: अप्रैल 2012 में, वह राज्यसभा के लिये चुन गए थे। वह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजाति सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में, मई 2012- मई 2014 और अगस्त 2012- मई 2014 तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिए कंसल्टेटिव कमेटी में, श्रमिक समिति के सदस्य। अगस्त 2012 में वह बिल्डिंग और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण (बीओसीडब्लू) के लिए केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए।
  • 2007: वह श्रम पर स्थायी समिति के सदस्य बने।
  • 2004: उन्हें बीजेपी और उत्तर पूर्व के प्रभारी (असम को छोड़कर) उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • 2004: उसी सीट से 14 वीं लोक सभा (चौथी बार) के लिए फिर से निर्वाचित किया गया। बाद में वह आधिकारिक भाषा समिति के सदस्य बने, साथ ही श्रम पर समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त हुए।
  • 2002: उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने इस पद की मई 2004 तक सेवा की।
  • 2000: 2001 तक महिलाओं के सशक्तिकरण समिति के सदस्य रहे। 2004 तक सलाहाकार समिति के सदस्य, विदेश मंत्रालय और व्यापार सलाहकार समिति के सदस्य रहें।
  • 1999: वह फिर लोकसभा के लिये चुने गए थे। बाद में विहिप, बीजेपी संसदीय दल, लोकसभा के लिये भी नियुक्त किये गए। 2000 तक वह कृषि समिति के सदस्य, साल 2001 तक अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण समिति के सदस्य नियुक्त हुए।
  • 1998: वह शाजापुर सीट से लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा को हराया।
  • 1996: गहलोत शाजापुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। बाद में वह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण समिति के सदस्य बने। इसके अलावा, उन्होंने 1997 तक श्रम मंत्रालय के लिए कृषि सदस्य, परामर्श समिति पर समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • 1990: सदस्य, अनुमानित सदस्य समिति, श्रम सलाहकार समिति, राज्य मंत्री, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, पंचायत और ग्रामीण विकास, अंत्योदय कार्यक्रम और 20-प्वाइंट कार्यक्रम,1992 तक मध्य प्रदेश सरकार के कार्यान्वयन।
  • 1982: उज्जैन, भोपाल और दिल्ली में राजनीतिक आंदोलनों के सिलसिले में उन्हें हिरासत में लिया गया था; संसदीय अध्ययन और प्रशिक्षण ब्यूरो (बीपीएसटी) में मध्य प्रदेश विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया।
  • 1980-84, 1990-92, 1993-96: तीन बार 1980-84,1990-92 और 1993-96 तक मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा, वह 1983-96 से भारतीय संसदीय संघ मध्यप्रदेश के सचिव रहे।
  • 1977: साल 1980 तक उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

पूर्व इतिहास

  • 1975-76: आपातकाल के दौरान भैरवगढ़, जिला जेल, उज्जैन में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (मीशा) के रखरखाव के तहत हिरासत में लिया गया।
  • 1968-71: कामगारों के आंदोलन के संबंध में कई बार हिरासत में लिया गया और भैरवगढ़, उज्जैन जिला में लगभग 10 महीने तक न्यायिक हिरासत में रहे।
  • 1967-75: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध केमिकल श्रमिक संघ के सचिव के रूप में कार्य किया।
  • 1967-75: थवार चंद ने भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ग्रासिम इंजीनियरिंग श्रमिक संघ में कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • 1962-77: आरएसएस शाखा, नादगा जंक्शन, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश में नगर कार्यवाहक, आरएसएस शाखा, नागदा जंक्शन, जिला. उज्जैन, मध्य प्रदेश के सचिव रूप में नियुक्त हुए।

थावर चंद गहलोत की उपलब्धिया‍ँ

उन्हें मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+