Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तारकिशोर प्रसाद

तारकिशोर प्रसाद
तारकिशोर प्रसाद भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। तारकिशोर का जन्म बिहार में एक सामान्य ओबीसी परिवार में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा तो सरकारी स्कूल से ली, इसके बाद कटिहार के दर्शन साह कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

वो शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे। फिर एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा। इसके बाद बहुत ही कम उम्र में उनका जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से हो गया। फिर 2005 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा का पहला चुनाव जीता। इसके बाद वो राजनीतिक जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और चार बार विधानसभा के लिए चुने गए। 2020 में जब बिहार में एनडीए ने सरकार बनाई, तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, जबकि बीजेपी हाईकमान ने तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी।. .
By Rashmi | Thursday, March 4, 2021, 02:59:00 PM [IST]

तारकिशोर प्रसाद जीवनी

तारकिशोर प्रसाद भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। तारकिशोर का जन्म बिहार में एक सामान्य ओबीसी परिवार में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा तो सरकारी स्कूल से ली, इसके बाद कटिहार के दर्शन साह कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

वो शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे। फिर एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा। इसके बाद बहुत ही कम उम्र में उनका जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से हो गया। फिर 2005 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा का पहला चुनाव जीता। इसके बाद वो राजनीतिक जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए और चार बार विधानसभा के लिए चुने गए। 2020 में जब बिहार में एनडीए ने सरकार बनाई, तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, जबकि बीजेपी हाईकमान ने तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी दी।

और पढ़ें

तारकिशोर प्रसाद निजी जीवन

पूरा नाम तारकिशोर प्रसाद
जन्म तिथि 05 Jan 1956 (उम्र 70)
जन्म स्थान सहरसा
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा I.Sc.
व्यवसाय बिजनेस
पिता का नाम गंगा प्रसाद भगत
माता का नाम सुमित्रा देवी
जीवनसाथी का नाम रेणु प्रसाद
जीवनसाथी का व्यवसाय गृहणी
संतान 1 पुत्र
धर्म हिंदू

तारकिशोर प्रसाद शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹2.95 CRORE
सम्पत्ति
₹2.96 CRORE
उत्तरदायित्व
₹53,125.00

तारकिशोर प्रसाद के बारे में रोचक जानकारी

1. वे बीजेपी की स्थापना के वक्त से ही पार्टी से जुड़े रहे।
2. पहला चुनाव 2005 में जीता था और अपने प्रतिद्वंदी को सिर्फ 165 वोटों से मात दी।
3. उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पहले उन्हें कभी भी किसी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।

तारकिशोर प्रसाद का राजनीतिक जीवन

  • 2025: तारकिशोर प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कटिहार से पार्टी का उम्मीदवार बनाया।
  • 2020: चौथी बार विधानसभा का चुनाव जीता और सीधे बिहार के उपमुख्यमंत्री बने। इसके अलावा उनके पास वित्त, टैक्स, पर्यावरण, वन और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है
  • 2015: महागठबंधन के प्रत्याशी को हराकर तीसरी बार चुनाव जीते
  • 2010: कटिहार विधानसभा से दोबारा चुनाव जीते
  • 2005: बिहार के कटिहार सीट से विधायक चुने गए। उन्होंने आरजेडी के राम प्रकाश को 165 वोटों से हराया था।
  • 1984: बीजेपी ज्वाइन किया।
  • 1974: तारकिशोर प्रसाद ने एबीवीपी के साथ एक छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

पूर्व इतिहास

  • 1974: उन्होंने कटिहार के दर्शन साह कॉलेज से इंटर पास किया और अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
  • 1956: तारकिशोर प्रसाद भगत का जन्म सहरसा बिहार में गंगा प्रसाद भगत और सुमित्रा देवी के घर हुआ था।

तारकिशोर प्रसाद की उपलब्धिया‍ँ

बिहार के उपमुख्यमंत्री

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+