Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साक्षी महाराज

साक्षी महाराज
स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी, जिन्हें साक्षी महाराज के नाम से जाना जाता है, भाजपा से जुड़े एक धार्मिक नेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। उन्होंने उन्नाव निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा चुनाव लड़ा और 310173 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अपने साथियों के बीच साक्षी महाराज के रूप में प्रसिद्ध वे बलात्कार, हत्या और अपहरण से लेकर कई आपराधिक षड्यंत्रों में उलझे हुए हैं। उन्हें कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूतों की कमी के कारण उन्हें बरी कर दिया गया था। उन्होंने 1991 में मथुरा संसदीय चुनाव और 1996 तथा 1998 में भाजपा के टिकट से फर्रुखाबाद संसदीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उनकी अवैध आपराधिक गतिविधियों के कारण पार्टी ने 1999 में उनके टिकट को वापस ले लिया, जिस कारण उन्हें सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना पड़ा। साक्षी पर वाजपेयी के करीबी सहयोगी ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था। उन्हें 2000 में सपा के मुलायम सिंह यादव द्वारा राज्यसभा में नियुक्त किया गया था।. .
By Zainab Ashraf | Wednesday, April 10, 2019, 05:14:19 PM [IST]

साक्षी महाराज जीवनी

स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी, जिन्हें साक्षी महाराज के नाम से जाना जाता है, भाजपा से जुड़े एक धार्मिक नेता हैं। वे उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है। उन्होंने उन्नाव निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा चुनाव लड़ा और 310173 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अपने साथियों के बीच साक्षी महाराज के रूप में प्रसिद्ध वे बलात्कार, हत्या और अपहरण से लेकर कई आपराधिक षड्यंत्रों में उलझे हुए हैं। उन्हें कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूतों की कमी के कारण उन्हें बरी कर दिया गया था। उन्होंने 1991 में मथुरा संसदीय चुनाव और 1996 तथा 1998 में भाजपा के टिकट से फर्रुखाबाद संसदीय चुनाव लड़ा। हालांकि, उनकी अवैध आपराधिक गतिविधियों के कारण पार्टी ने 1999 में उनके टिकट को वापस ले लिया, जिस कारण उन्हें सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना पड़ा। साक्षी पर वाजपेयी के करीबी सहयोगी ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था। उन्हें 2000 में सपा के मुलायम सिंह यादव द्वारा राज्यसभा में नियुक्त किया गया था।

और पढ़ें

साक्षी महाराज निजी जीवन

पूरा नाम साक्षी महाराज
जन्म तिथि 12 Jan 1956 (उम्र 70)
जन्म स्थान साक्षी धाम, जलीलपुर, जिला कांशीराम नगर, उत्तर प्रदेश
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Doctorate
व्यवसाय धार्मिक मिशनरी प्रकाशक, शिक्षक, शिक्षाविद, पत्रकार, लेखक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम स्वर्गीय श्री स्वामी आत्मानंदजी महाराज प्रेमी
माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती मदालसा देवी लोधी
जीवनसाथी का नाम ..
धर्म हिंदू
वेबसाइट drsakshimaharaj.com

साक्षी महाराज शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹4.09 CRORE
सम्पत्ति
₹4.09 CRORE
उत्तरदायित्व
N/A

साक्षी महाराज के बारे में रोचक जानकारी

साक्षी महाराज राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल थे और बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के एक आरोपी के रूप में उनपर मुकदमा चल रहा है। अगस्त 2000 में, इटा के एक कॉलेज के प्राचार्य ने साक्षी और उनके दो भतीजों, पदम सिंह और शिवराम राम पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ़ शिकायत दर्ज की। उनके दावे का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सबूत न होने के कारण उन्हें बरी कर दिया गया। दिसंबर 2005 में, स्टार टीवी प्रसारण ने कुछ सांसदों को एमपीएलएडीएस फंड का दुरुपयोग करते हुए एक रिपोर्ट जारी कीए साक्षी महाराज उन अभियुक्तों में से थे। 2012 में, पुलिस ने साक्षी और उनके सहयोगियों को 47 वर्षीय सुजाता वर्मा की हत्या के लिए गिरफ्तार किया, जिनकी इटा में साक्षी के आश्रम से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2018 में श्मशान भूमि से जुड़े भूमि विवाद मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

साक्षी महाराज का राजनीतिक जीवन

  • 2014 : उन्होंने भाजपा के टिकट के साथ 16 वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कीह और सपा के अरुण शंकर शुक्ला को 21,873 मतों के अंतर से हराया।
  • 2000 : वे राज्यसभा में चुने गए ।
  • 1999 : उन्होंने संसदीय चुनाव में सपा के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा छोड़ दी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।
  • 1998 : उन्होंने फर्रुखाबाद सीट के लिए सपा के अरविंद प्रताप सिंह को 32,211 मतों से हराया।
  • 1996 : उन्हें फ़र्रुख़ाबाद से दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया जहाँ उन्होंने सपा के अनवर मोहम्मद खान को 84,978 मतों के अंतर से हराया।
  • 1991 : उन्होंने मथुरा से संसदीय चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा और जद बी के लक्ष्मी नारायण चौधरी को 15512 मतों के अंतर से हराया।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+