Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुदर्शन भगत

सुदर्शन भगत
सुदर्शन भगत का जन्म 20 अक्टूबर 1969 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय संसद के सदस्य हैं, और वर्तमान में लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री हैं।. .
By Moumi Majumdar | Friday, November 30, 2018, 01:35:54 PM [IST]

सुदर्शन भगत जीवनी

सुदर्शन भगत का जन्म 20 अक्टूबर 1969 को हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय संसद के सदस्य हैं, और वर्तमान में लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह नरेंद्र मोदी सरकार में जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री हैं।

सुदर्शन भगत निजी जीवन

पूरा नाम सुदर्शन भगत
जन्म तिथि 20 Oct 1969 (उम्र 56)
जन्म स्थान टांगरडीह, जिला-गुमला, झारखण्ड,
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate
व्यवसाय किसान और सामाजिक कार्यकर्ता
पिता का नाम स्वर्गीय श्री कलसई भगत
माता का नाम श्रीमती मन्ना देवी
जीवनसाथी का नाम श्रीमती कृष्णा टोपो
संतान 2 पुत्र 1 पुत्री
धर्म हिंदू

सुदर्शन भगत शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹1.24 CRORE
सम्पत्ति
₹1.29 CRORE
उत्तरदायित्व
₹5.25 LAKHS

सुदर्शन भगत के बारे में रोचक जानकारी

वह ऐतिहासिक और दार्शनिक साहित्य पढ़ने में रुचि रखते हैं

सुदर्शन भगत का राजनीतिक जीवन

  • 2017: जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • 2016: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री (5 जुलाई 2016 - 3 सितम्‍बर 2017)।
  • 2014: केन्द्रीय राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय (9 नवम्‍बर 2014 - 5 जुलाई 2016)
  • 2014: सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय में राज्य मंत्री (27 मई 2014 - 9 नवम्‍बर 2014 तक)
  • 2014: वह लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को हराकर दूसरी बार 16 वीं लोकसभा में फिर से चुने गए।
  • 2011-2014: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।
  • 2009-2014: जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सलाहाकार समिति के सदस्य चुने गए।
  • 2009-2011: श्रम पर स्थायी समिति के सदस्य चुने गए।
  • 2009: वह लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र से झारखण्ड समिति के सदस्य चामरा लिंडा को हराकर 15 वीं लोक सभा के लिए चुने गए थे।
  • 2004-2005: झारखंड सरकार में कल्याण विभाग मंत्री चुने गए।
  • 2003-2004: झारखंड सरकार के आधीन खेल, कला और संस्कृति, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री चुने गए।
  • 2000-2003: झारखंड सरकार के आधीन मानव संसाधन मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त हुए।
  • 2000-2005: सुदर्शन भगत झारखंड विधानसभा के सदस्य थे

सुदर्शन भगत की उपलब्धिया‍ँ

वह स्कूली समय में ही एबीवीपी के एक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल हो गए और संयुक्त बिहार में राज्य संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह जनजातियों के उत्थान के लिये वनवासी कल्याण आश्रम की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वह 1995 में जिला गुमला में बीजेवाईएम के महासचिव के रूप में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए और झारखंड राज्य की स्थापना वाले आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने झारखंड राज्य में बीजेवाईएम राज्य सचिव और बीजेवाईएम में राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में पदभार संभाला. साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य में बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं प्रदान की।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+