सिद्धान्त महापात्र का जन्म ब्रह्मपुर, ओडिशा में हुआ था। उनके माता पिता का नाम श्री मनमोहन महापात्र और श्रीमती कनक महापात्र था। उन्होंने सेंट विन्सेंट कॉन्वेंट स्कूल, बरहामपुर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, और उन्होंने स्नातक (ओडिशा में प्लस टू के नाम से जाना जाता है) डी डी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया इसके साथ ही उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट, दिल्ली से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। उनके पिता और माता दोनों ही डॉक्टर हैं। सिद्धान्त महापात्र का विवाह बंगाली और ओडिया अभिनेत्री राचना बनर्जी से हुआ था, लेकिन वर्ष 2004 में कटक के एक पारिवारिक अदालत में उन्होंने तलाक ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने पूर्व अभिनेत्री मामा मिश्रा से की। जिनसे उन्हें एक बेटी है जिसका नाम सिसिद्धि महापात्रा है।
उनकी पहली ओडिया फिल्म 1993 में 27 साल की उम्र में आयी थी। इन्होने 150 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी पहली फिल्म, श्रद्धांजलि में महिला प्रधान के रूप में लेख नंदा ने इनके साथ अभिनय किया था। 2009 में अभिनेता से नेता बने सिद्धान्त महापात्र ने बीजू जनता दल में शामिल हुए और 2009 में "15 वीं लोकसभा" चुनाव में बेरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में चुनाव लड़ा और जीता भी। यूपीए और एनडीए से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने लगभग एक लाख वोटों के अंतर से दूसरी बार 2014 का आम चुनाव जीता और अपनी सीट बरकरार रखी।
| पूरा नाम | Mohapatra, Shri Sidhant |
| जन्म तिथि | 04 May 1966 (उम्र 59) |
| जन्म स्थान | Berhampur, Distt. Ganjam (Orissa) |
| पार्टी का नाम | Biju Janata Dal |
| शिक्षा | Graduate |
| व्यवसाय | Artist |
| पिता का नाम | Shri Manmohan Mohapatra |
| माता का नाम | Smt. Kanak Mohapatra |
| जीवनसाथी का नाम | Smt. Sanjeeta Mishra |
| संतान | 1 पुत्री |
Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.