Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्री सुदीप रॉय बर्मन

श्री सुदीप रॉय बर्मन
सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा के सक्रिय राजनेता हैं। वे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के पुत्र हैं। वे 2017 के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैंए जिसे उन्होंने 1998 से लगातार चार सालों से शानदार अंतर के साथ जीत हासिल कर बनाए रखा है।। उन्होंने 1989 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीई (मेकेनिकल) और 1992 में त्रिपुरा विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री पूरी की। वे त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष थे और साथ ही साथ त्रिपुरा विधान सभा में विपक्ष के नेता भी थे।. .
By Rashmi | Tuesday, October 30, 2018, 03:20:42 PM [IST]

श्री सुदीप रॉय बर्मन जीवनी

सुदीप रॉय बर्मन त्रिपुरा के सक्रिय राजनेता हैं। वे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन के पुत्र हैं। वे 2017 के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे अगरतला निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैंए जिसे उन्होंने 1998 से लगातार चार सालों से शानदार अंतर के साथ जीत हासिल कर बनाए रखा है।। उन्होंने 1989 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीई (मेकेनिकल) और 1992 में त्रिपुरा विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री पूरी की। वे त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष थे और साथ ही साथ त्रिपुरा विधान सभा में विपक्ष के नेता भी थे।

और पढ़ें

श्री सुदीप रॉय बर्मन निजी जीवन

पूरा नाम श्री सुदीप रॉय बर्मन
जन्म तिथि 04 Dec 1966 (उम्र 59)
जन्म स्थान अगरतला
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate Professional
व्यवसाय सामाजिक सेवा और अधिवक्ता
पिता का नाम समीर रंजन रॉय बर्मन
माता का नाम माया रॉय बर्मन
जीवनसाथी का नाम श्रीमती पिनाकी गांगुली (रॉय बर्मन)
जीवनसाथी का व्यवसाय व्यापार

श्री सुदीप रॉय बर्मन शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति
₹8.7 CRORE
सम्पत्ति
₹9.08 CRORE
उत्तरदायित्व
₹38 LAKHS

श्री सुदीप रॉय बर्मन के बारे में रोचक जानकारी

वे दहेज विरोधी आंदोलन और रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेते रहे हैं।

श्री सुदीप रॉय बर्मन का राजनीतिक जीवन

  • 2018: इस बार यह उनके लिए एक लिटमस परीक्षण था कि क्या वे सही खेमे में शामिल हुए हैं। आखिरकार, उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की और फिर 2018 विधानसभा चुनावों के दौरान विधायक के रूप में चुने गए।
  • 2017: वे त्रिपुरा विधानसभा के 5 अन्य तृणमूल विधायकों के साथ 7 अगस्त 2017 को बीजेपी में शामिल हो गए।
  • 2016: छह अन्य विधायकों के साथ सुदीप तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका था।
  • 2013: सुदीप रॉय बर्मन ने केवल 2762 मतों के अंतर से शंकर प्रसाद दत्ता को हरा कर फिर से अगरतला से विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2008: डॉ बिकाश रॉय को हराकर वे फिर से त्रिपुरा विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
  • 2003: उन्हें अगरतला से विधायक के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया। इस बार उन्होंने शंकर दास को हराया।
  • 2001: उन्हें त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • 1998: उन्होंने उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता और विधायक बने। उन्होंने कृष्णा रक्षित को हराया।
  • 1997: वे त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य चुने गए।
  • 1994: वे त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने। वे इस पद पर दो साल तक बने रहे।
  • 1993: उन्होंने अगरतला निर्वाचन क्षेत्र से नृपन चक्रवर्ती के खिलाफ त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ा।
  • 1991: उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में निर्वाचित किया गया। उन्होंने 1993 तक इस पद की सेवा की।
  • 1986: सुदीप बर्मन भारत के राष्ट्रीय छात्र संघ के महासचिव चुने गए।

Disclaimer:The information provided on this page is sourced from various publicly available platforms including https://en.wikipedia.org/, https://sansad.in/ls, https://sansad.in/rs, https://pib.gov.in/, https://affidavit.eci.gov.in/ and the official websites of state assemblies respectively. While we make every effort to maintain the accuracy, comprehensiveness and timeliness of the information provided, we cannot guarantee the absolute accuracy or reliability of the content. The data presented here has been compiled without consideration of the objectives or opinions of individuals who may access it.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+