अशोकराव शंकरराव चव्हाण

अशोकराव शंकरराव चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक शंकरराव चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ था। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण और कुसुम चव्हाण के पुत्र हैं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने विज्ञान में स्नातक किया और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की हासिल की। चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राज्य के इतिहास यह पहली जोड़ी है जिसमें पिता - पुत्र दोनों मुख्यमंत्री चुने गए। 14 मई 1982 को चव्हाण ने अमिता से शादी कर ली। अमिता भोकर निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की वर्तमान सदस्य हैं, जिसका प्रतिनिधित्व स्वयं शंकरराव चव्हाण और अशोक चव्हाण कर चुके हैं। चव्हाण और अमिता की जुड़वां बेटियां हैं जिनका नाम श्रीजया और सुजया है। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव बनकर राजनीति में प्रवेश किया। वर्तमान में, वह साईं सेवाभावी ट्रस्ट नांदेड़ के अध्यक्ष हैं, जो एक धर्मार्थ स्वैच्छिक संगठन है। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया।. .

अशोकराव शंकरराव चव्हाण जीवनी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक शंकरराव चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर 1958 को हुआ था। उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण और कुसुम चव्हाण के पुत्र हैं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने विज्ञान में स्नातक किया और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की हासिल की। चव्हाण के पिता शंकरराव चव्हाण महाराष्ट्र में दो बार मुख्यमंत्री भी रहे हैं। राज्य के इतिहास यह पहली जोड़ी है जिसमें पिता - पुत्र दोनों मुख्यमंत्री चुने गए। 14 मई 1982 को चव्हाण ने अमिता से शादी कर ली। अमिता भोकर निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा की वर्तमान सदस्य हैं, जिसका प्रतिनिधित्व स्वयं शंकरराव चव्हाण और अशोक चव्हाण कर चुके हैं। चव्हाण और अमिता की जुड़वां बेटियां हैं जिनका नाम श्रीजया और सुजया है। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव बनकर राजनीति में प्रवेश किया। वर्तमान में, वह साईं सेवाभावी ट्रस्ट नांदेड़ के अध्यक्ष हैं, जो एक धर्मार्थ स्वैच्छिक संगठन है। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान उन्होंने विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया।

और पढ़ें
By Administrator Updated: Tuesday, February 19, 2019, 12:09:52 PM [IST]

अशोकराव शंकरराव चव्हाण निजी जीवन

पूरा नाम अशोकराव शंकरराव चव्हाण
जन्म तिथि 28 Oct 1958 (उम्र 65)
जन्म स्थान मुंबई (महाराष्ट्र)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Post Graduate
व्यवसाय कृषक, व्यवसायी
पिता का नाम शंकरराव भाऊराव चव्हाण
माता का नाम श्रीमती कुसुमताई शंकरराव चव्हाण
जीवनसाथी का नाम श्रीमती अमिता अशोक चव्हाण
जीवनसाथी का व्यवसाय राजनेता
संतान 2 पुत्री
स्थाई पता 1-2-163, आनंद निलयम, शिवाजी नगर, जिला- नांदेड़- 431602, महाराष्ट्र टेल: (02462) 234081, 09821527561 (एम) फैक्स: (02462) 237732
वर्तमान पता 4, साउथ एवेन्यू लेन, नई दिल्ली -110011 दूरभाष: (011) 23794763, 09821527561 (एम)
सम्‍पर्क नंबर 02462-234081, 237181, 231004, 222581
ई-मेल [email protected]
वेबसाइट NA
सोशल सोशल:

अशोकराव शंकरराव चव्हाण शुद्ध संपत्ति

शुद्ध संपत्ति: ₹35.82 CRORE
सम्पत्ति:₹38.88 CRORE
उत्तरदायित्व: ₹3.05 CRORE

Disclaimer: The information relating to the candidate is an archive based on the self-declared affidavit filed at the time of elections. The current status may be different. For the latest on the candidate kindly refer to the affidavit filed by the candidate with the Election Commission of India in the recent election.

अशोकराव शंकरराव चव्हाण के बारे में रोचक जानकारी

अशोक शंकरराव चव्हाण को पढ़ना और यात्रा करना बहुत पसंद है। टेबल टेनिस में भी उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लोगों के लाभ के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी चलाया है।

अशोकराव शंकरराव चव्हाण का राजनीतिक जीवन

2015
  • 2 मार्च 2015 को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए। फिर 3 जुलसई 2015 को उप समिति- III, अनुमानों पर समिति के सदस्‍य बने।
2014
  • 1 सितंबर 2014 को वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय संबंधी परामर्शदात्री समिति, शहरी विकास पर स्थायी समिति और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत हिंदी सलाहाकार समिति के सदस्य चुने गए।
2014
  • 14 अगस्‍त 2014 - 30 अप्रैल 2017: अनुमान पर समिति के सदस्य चुने गए।
2014
  • कांग्रेस के टिकट पर 16 वीं लोकसभा के लिए नंदेड़ लोकसभा सीट से फिर से चुने गये। उन्‍होंने भाजपा के डी बी पाटिल को 81 हजार वोटों से हराया।
2008 - 2010
  • 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक वे दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
2004 - 2008
  • महाराष्ट्र सरकार में उद्योग, खनन, संस्कृति मामलों और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
2003 - 2004
  • महाराष्ट्र सरकार में परिवहन, बंदरगाह, संस्कृति मामलों और प्रोटोकॉल मंत्री पद पर रहे।
1999 - 2003
  • महाराष्ट्र सरकार में राजस्व और प्रोटोकॉल मंत्री पद पर रहे।
1999 - 2014
  • महाराष्ट्र विधानसभा में (तीन बार) सदस्य रहे।
1999 - 2001
  • दक्षिण मध्य रेलवे की जोनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
1995 - 1999
  • महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में सेवाएं दीं।
1993 - 1995
  • महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण, शहरी विकास राज्य मंत्री और गृह राज्य मंत्री पद पर रहे।
1992 - 1998
  • महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में सेवाएं दीं।
1991 - 1992
  • केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड, मुंबई के सलाहकार पैनल के सदस्य रहे।
1987 - 1989
  • पर्यावरण और वन संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
1987 - 1989
  • सदस्य, परामर्शदात्री समिति, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय।
1987 - 1989
  • सदस्य, सलाहकार समिति, दक्षिण मध्य, रेल मंत्रालय।
1987 - 1989
  • मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, हैदराबाद के सदस्य रहे।
1987 - 1989
  • 8 वीं लोकसभा के लिए हुए उप चुनाव में वे नंदेड़ लोकसभा सीट के लिये चुने गए।
1986 - 1995
  • महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष और महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
1985
  • अशोक शंकरराव चव्हाण नांदेड़ शहर के संजय गांधी निर्धन योजना के अध्यक्ष बने।

अशोकराव शंकरराव चव्हाण की उपलब्धिया‍ँ

वह 1987 में साईं सेवाभावी ट्रस्ट, नांदेड़, (धर्मार्थ स्वयंसेवी संगठन) और 2004 में शारदा भवन एजुकेशन सोसाइटी, नांदेड़ के अध्यक्ष थे।


वह 1990 में भाऊराव चव्हाण को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री लिमिटेड, लक्ष्मीनगर, (देगाँव-येलगाँव) ताल और जिला नांदेड़, महाराष्ट्र के मुख्य प्रवर्तक थे।
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X